Move to Jagran APP

देवीपाटन मंडल में बेघर गरीबों के लिए अच्छी खबर, 28 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत योजना का गरीबों को लाभ मिलेगा। इसके लिए देवीपाटन मंडल में जिलेवार लक्ष्य का आवंटन करके लाभार्थियों का पंजीकरण शुरू कराया गया है। मंडल के बहराइच जिले में सबसे ज्यादा आवास बनाए जाएंगे।

By Mahendra PandeyEdited By: Published: Thu, 17 Jun 2021 09:16 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jun 2021 07:04 AM (IST)
देवीपाटन मंडल में बेघर गरीबों के लिए अच्छी खबर, 28 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास
मंडल के सभी जिलों में शुरू कराया गया लाभार्थियों का पंजीकरण।

गोंडा, जेएनएन। झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बेघर गरीबों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा। देवीपाटन मंडल के गोंडा समेत अन्य जिलों में 28,070 गरीबों के लिए आवास बनाए जाएंगे। इसके लिए जिलेवार लक्ष्य का आवंटन करके लाभार्थियों का पंजीकरण शुरू कराया गया है।

loksabha election banner

केंद्र सरकार बेघर गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का संचालन कर रही  है। इस योजना के तहत आवास प्लस नामक पात्रता सूची में शामिल गरीबों को वरीयता क्रम के अनुसार आवास का आवंटन किया जाता है। चयनित लाभार्थी को आवास निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये दिए जाते हैं। यह धनराशि तीन किस्तों में ऑनलाइन लाभार्थी के बैंक खाते में देने की व्यवस्था है। प्रधानमंत्री आवास निर्माण को लेकर मनरेगा से 90 दिवस की मजदूरी का भुगतान श्रमिकों के खाते में किया जाएगा।

मंडल में जिलेवार लक्ष्य आवंटित

ग्राम्य विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में योजना के तहत चार लाख 32 हजार 525 आवास का निर्माण कराने का फैसला किया गया है। इसके लिए जिलेवार लक्ष्य आवंटित किए गए हैं। अकेले देवीपाटन मंडल में 28070 गरीबों को योजना का लाभ मिलेगा। सबसे ज्यादा 19 हजार चार सौ एक आवास बहराइच जिले में बनाए जाएंगे। गोंडा में चार हजार आठ सौ 69 आवास बनवाए जाएंगे। बलरामपुर के नौ ब्‍लाकों में एक हजार आठ सौ 56 आवास बनाए जाएंगे। परियोजना निदेशक डीआरडीए दिनकर कुमार विद्यार्थी कहा कहना है कि शासन स्तर से आवास आवंटन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी ब्लॉकों के बीडीओ को लाभार्थियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

किस जिले में बनेंगे कितने आवास

  • जिला        ब्लॉक     संख्या
  • गोंडा           16         4869
  • बहराइच      14         19401
  • बलरामपुर    09         1856
  • श्रावस्ती      05          1944

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.