Move to Jagran APP

लखनऊ में कल से हुनर हाट, केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण

केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बासी नकवी ने बताया कि लखनऊ में 12 नवंबर शुक्रवार से 32 वें हुनर हाट का आयोजन होने जा रहा है। 21 नवंबर तक चलने वाले इस हुनर हाट का उद्घाटन केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 11 Nov 2021 02:51 PM (IST)Updated: Thu, 11 Nov 2021 03:29 PM (IST)
लखनऊ में कल से हुनर हाट, केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण
केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बासी नकवी

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को 32वें हुनर हाट मकी मेजबानी सौंपी गई है। 32वां हुनर हाट 12 से 21 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसका उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे। इस दौरान केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बासी नकवी व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा मौजूद रहेंगे। इस बार हुनर हाट की थीम आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल की पर है। अवध शिल्पग्राम में लगने वाला हुनर हाट में आम जनता के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

loksabha election banner

केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बासी नकवी ने बताया कि लखनऊ में 12 नवंबर शुक्रवार से 32 वें हुनर हाट का आयोजन होने जा रहा है। 21 नवंबर तक चलने वाले इस हुनर हाट का उद्घाटन केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, विधाई एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक आदि उपस्थित रहेंगे। नकवी ने बताया कि हुनर हाट में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली, नगालैंड, मणिपुर, बिहार, आंध्र प्रदेश, झारखंड, गोवा, पंजाब, लद्दाख, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, केरल सहित 30 से ज्यादा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 600 शिल्पकार कारीगर व दस्तकार अपने उत्पादों को लेकर आए हैं। पिछले छह वर्षों में हुनर हाट के माध्यम से छह लाख से ज्यादा दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों व उनसे जुड़े लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं।

हुनर हाट में सर्कस की भी रहेगी धूम

मंत्री ने बताया कि हुनर हाट में सर्कस भी देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सर्कस आज विलुप्त होता जा रहा है। इनके कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए सर्कस का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा यहां सजाई जा रही विश्वकर्मा वाटिका भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी।

जाने माने कलाकार सजाएंगे हुनर हाट की शाम

हुनर हाट की हर शाम जाने-माने कलाकार अपने फन से सजाएंगे। 13 नवंबर की शाम अन्नू कपूर की अंताक्षरी होगी, 14 को कुमार शानू अपने गीत से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। 15 की शाम सुरेश वाडेकर के नाम रहेगी। 16 को अल्ताफ राजा राजधानी वासियों को मोहित करेंगे। 17 को दिलबाग सिंह, 18 को शिबानी कश्यप व सुगंधा मिश्रा रहेंगी। 19 को अलका याज्ञनिक व 20 की शाम सुदेश भोसले अपनी सुरमई आवाज से सजाएंगे। 21 नवंबर को गजल सम्राट पंकज उधास का कार्यक्रम होगा।

देश के पारंम्परिक पकवानों का चख सकेंगे स्वाद

हुनर हाट में आने वाले लोग देश के पारंम्परिक लजीज पकवानों का लुत्फ भी उठाएंगे। देश के विभिन्न स्थानों में आयोजित हो रहे हुनर हाट, दस्तकारों, शिल्पकारों के लिए बहुत उत्साहवर्धक और लाभदायक साबित हो रहे हैं। एक ओर जहां हुनर हाट में लाखों लोग आते हैं वहीं दूसरी ओर लोग करोड़ों रुपए की दस्तकारों, शिल्पकारों के स्वदेशी उत्पादों की जमकर खरीददारी भी करते हैं। पिछले लगभग पांच वर्ष में हुनर हाट के माध्यम से पांच लाख से ज्यादा दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों और उनसे जुड़े लोगों को रोजगार और रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए हैं। इससे देश के कोने-कोने की शानदार जानदार पारम्परिक दस्तकारी, शिल्पकारी की विरासत को और मजबूती और पहचान मिली है। 

यह भी पढ़ें: केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बोले-जिन्ना इस देश के लिए खलनायक थे और रहेंगे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.