फागिंग के लिए 32 वाहन और लगाए गए
लखनऊ जेएनएन। डेंगू के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम के लिए नगर निगम ने और इंतजाम किए हैं। शुक्रवा
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 01:32 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 01:32 AM (IST)
लखनऊ, जेएनएन। डेंगू के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम के लिए नगर निगम ने और इंतजाम किए हैं। शुक्रवार से 32 टाटा एस माउंटेड फागिंग मशीनों को विशेष अभियान में शामिल किया गया है। इन वाहनों में 60 लीटर डीजल के साथ ही मैलाथियान मिलाते हुए डेंगू प्रभावित क्षेत्र खदरा, फैजुल्लागंज, अलीगंज में फागिंग कराई जाएगी।
इन वाहनों को नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने शुक्रवार को पुरनिया चौराहे से रवाना किया। इन वाहनों से करीब डेढ़ से दो घटे तक फागिंग की जा सकेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें