Move to Jagran APP

UP Panchayat By Elections: पंचायत उपचुनाव में 26 प्रधान व 2 लाख से ज्यादा पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

UP Panchayat By Elections पंचायतों में रिक्त पदों के उपचुनाव में नाम वापसी होने के बाद 26 ग्राम प्रधान व 207935 पंचायत सदस्यों के अलावा जिला पंंचायत के एक और क्षेत्र पंचायतों में 39 सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। शेष पदों के लिए 12 जून को मतदान होगा।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Wed, 09 Jun 2021 07:35 AM (IST)Updated: Wed, 09 Jun 2021 07:35 AM (IST)
UP Panchayat By Elections: पंचायत उपचुनाव में 26 प्रधान व 2 लाख से ज्यादा पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
पंचायत उपचुनाव में 26 प्रधान व 2 लाख से ज्यादा पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों में रिक्त पदों के उपचुनाव में नाम वापसी होने के बाद 26 ग्राम प्रधान व 2,07,935 पंचायत सदस्यों के अलावा जिला पंंचायत के एक और क्षेत्र पंचायतों में 39 सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। शेष पदों के लिए 12 जून को मतदान होगा।

loksabha election banner

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के रिक्त सात पदों के लिए 72 नामांकन प्राप्त हुए थे, जिसमें से छह निरस्त और पांच ने नाम वापस लिया। शेष छह पदों के लिए 12 को वोट डाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि ललितपुर जिले में एक सदस्य निर्विरोध चुना गया, जबकि रायबरेली, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, वाराणसी व बदायूं में रिक्त पदों पर मतदान होगा। इस क्रम में क्षेत्र पंचायतों के रिक्त 184 पदों के लिए 635 नामांकन प्राप्त हुए, जिसमें से 29 रद हुए और 64 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए। 39 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद शेष पदों पर 12 को वोटिंग होगी।

ग्राम पंचायत सदस्यों के 2,27,504 पद रिक्त थे, जिनके लिए 2,36,118 नामांकन पत्र भरे गए, जिसमें से 6766 नामांकन निरस्त हुए तथा 7013 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया। इसी कारण 2,07,935 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए। शेष 13322 पदों के लिए मतदान होगा। अभी 6247 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर कोई नामांकन कराने नहीं पहुंचा है।

यह भी पढ़ें : पंचायत सदस्यों के वोटों पर लगने लगी बोली, 5 से 50 लाख तक पहुंचा भाव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.