Move to Jagran APP

लखनऊ पहुंची पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा, लोकभवन में 25 को होगा अनावरण Lucknow News

अटल की प्रतिमा का अनावरण 25 दिसंबर को उनके जन्मदिवस पर किया जाएगा। अनावरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी आने की चर्चा है।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 10:38 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 07:29 AM (IST)
लखनऊ पहुंची पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा, लोकभवन में 25 को होगा अनावरण Lucknow News
लखनऊ पहुंची पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा, लोकभवन में 25 को होगा अनावरण Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची कांस्य की प्रतिमा सोमवार को लखनऊ पहुंच गई। इस प्रतिमा को लोकभवन में स्थापित किया जाएगा। अटल की प्रतिमा का अनावरण 25 दिसंबर को उनके जन्मदिवस पर किया जाएगा। अनावरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी आने की चर्चा है। 

loksabha election banner

प्रतिमा को जयपुर में बनाया गया

योगी सरकार ने अटल की प्रतिमा बनाने और इसे लोकभवन में लगाने का निर्णय किया था। प्रतिमा बनाने का जिम्मा जयपुर की संस्था वक्र्स फॉर आर्टिस्ट फाउंड्री को सौंपा गया था। इस संस्था द्वारा बनाई गई अटल की पांच टन वजनी प्रतिमा सोमवार को लखनऊ पहुंच गई। इस प्रतिमा के लिए 89.60 लाख रुपये का खर्च तय किया गया था। लोकभवन में प्रतिमा स्थापित करने के लिए पैडस्टल के निर्माण सहित अन्य काम राजकीय निर्माण निगम द्वारा किया जा रहा है। अटल की 25 फीट ऊंची प्रतिमा के साथ राज्य सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की भी साढ़े बारह फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित कराने का निर्णय किया था। यह प्रतिमा भी बनकर तैयार है। इसे लखनऊ या प्रयागराज में लगाया जाना है।

लखनऊ से खासा नाता था अटल का

वैसे तो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म भूमि लखनऊ नहीं थी, लेकिन कर्मभूमि से उनकी पहचान यहां बन गई थी। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी वह यहां आते रहते थे। अटल जी ने ही पहली बार 1991 के लोकसभा चुनाव में लखनऊ से भाजपा का झंडा लहराया था। तब से अब तक लखनऊ संसदीय सीट भाजपा के कब्जे में है।

अटल स्मृति उपवन भी बनेगा

पूर्व प्रधानमंत्री की याद में नगर निगम सरोजनीनगर में अटल स्मृति उपवन भी बनाने जा रहा है। नगर निगम कार्यकारिणी की तरफ से 31 अगस्त 2018 को यह निर्णय लिया गया था। इस उपवन में अटल जी की कविताओं को चित्रित किया जाएगा। यहां पर अटल की प्रतिमा भी लगाई जाएगी। हजरतगंज चौराहे का नाम पहले ही अटल चौक रखा जा चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.