Move to Jagran APP

सिंधु दर्शन यात्रा की अनुदान राशि 10 हजार से बढ़ाकर अब 20 हजार रुपये

मुख्यमंत्री योगी ने सिंधु दर्शन यात्रा की अनुदान राशि 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दी है। उन्होंने मानसरोवर व सिंधु यात्रा पर गए कुछ श्रद्धालुओं को अनुदान राशि का चेक भी दिया।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 08 Mar 2019 12:51 PM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2019 12:51 PM (IST)
सिंधु दर्शन यात्रा की अनुदान राशि 10 हजार से बढ़ाकर अब 20 हजार रुपये
सिंधु दर्शन यात्रा की अनुदान राशि 10 हजार से बढ़ाकर अब 20 हजार रुपये

लखनऊ, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंधु दर्शन यात्रा की अनुदान राशि 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दी है। उन्होंने अगले साल कैलास मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को कैबिनेट के साथ नेपाल के किसी स्थान पर विदाई करने की भी घोषणा की। प्रतीक स्वरूप मानसरोवर और सिंधु यात्रा पर गए कुछ श्रद्धालुओं को क्रमश: एक-एक लाख और 10-10 हजार रुपये का अनुदान राशि का चेक भी दिया।

loksabha election banner

योगी गुरुवार को लखनऊ स्थित लोकभवन में कैलास-मानसरोवर और सिंधु यात्रा पर पिछले साल गए श्रद्धालुओं के लिए आयोजित अनुदान वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम विकास के साथ आस्था का भी सम्मान करते हैं। पिछली सरकारों का इन दोनों से कोई सरोकार नहीं था। उनका सरोकार अराजकता, लूट-खसोट और भ्रष्टाचार से था। आस्था तो उनके लिए हासिये पर थी। अयोध्या के नाम से उनको करंट लगता था। मथुरा, वृंदावन और बरसाना का नाम तो भूले से भी नहीं लेते थे। थानों पर जन्माष्टमी के आयोजन को बंद करवा दिया। कांवडिय़ों को भजन गाने से रोक दिया। कुंभ के आयोजन की जिम्मेदारी एक ऐसे व्यक्ति को दी जिसकी निष्ठा ही संदिग्ध है।योगी ने कहा कि हमने विकास के साथ आस्था का भी सम्मान किया। अयोध्या का दीपोत्सव, वाराणसी की देव दीपावली और मथुरा-वृंदावन का रंगोत्सव इसका प्रमाण है।

प्रतिबंध लगाने वालों को मत भूलिएगा : केशव 

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी की कैलास मानसरोवर यात्रा और मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव द्वारा वर्ष-2013 के कुंभ में संगम स्नान न करने और इस बार करने पर तंज कसते हुए कहा कि यह सब आप लोगों के ही नाते हुआ है, पर उनको मत भूलना जिन्होंने कांवडिय़ों पर यात्रा के दौरान भजन गाने पर पाबंदी लगाई थी। हमने न केवल पाबंदी हटाई बल्कि हेलीकॉप्टर से फूल भी बरसाए। 2019 का संघर्ष देश को भारत में दुनिया में नंबर वन बनाने का है। यह तभी मुमकिन होगा जब मोदी होंगे। उनके नाते ही पाकिस्तान के खिलाफ 'सर्जिकल' और 'एयर स्ट्राइक' हो सकी। कोई और होता तो संयुक्त राष्ट्र संघ में गिड़गिड़ा रहा होता। कार्यक्रम को धमार्थ कार्य मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने और अपर मुख्य सचिव पर्यटन अवनीश अवस्थी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में मंत्री मोहसिन रजा के अलावा उदय कौशिक, केके सिंह और मानसरोवर एवं सिंधु दर्शन पर गए श्रद्धालु मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.