UP Coronavirus Update: यूपी में कोरोना से संक्रमित 1,824 नए रोगी मिले, अब रिकवरी रेट 94.74 फीसद
UP Coronavirus Update उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 1824 नए मरीज मिले। वहीं बीते 24 घंटे में 2111 रोगी स्वस्थ हुए। नए रोगियों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने के कारण अब धीरे-धीरे रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है।
लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 1,824 नए मरीज मिले। वहीं बीते 24 घंटे में 2,111 रोगी स्वस्थ हुए। नए रोगियों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने के कारण अब धीरे-धीरे रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। अब रिकवरी रेट 94.74 फीसद है। 23 और रोगियों की मौत के साथ अभी तक कुल 7,967 लोगों की जान यह खतरनाक वायरस ले चुका है। अब एक्टिव केस 21,374 हैं।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि इस समय होम आइसोलेशन में 9,850 कोरोना वायरस के मरीज अपना इलाज करा रहे हैं। 2,173 रोगी प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती हैं। बाकी कोविड-19 के सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। अभी तक 14.69 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अभी तक 2.53 लाख लोगों ने ई संजीवनी पोर्टल की मदद से डॉक्टरों से ई परामर्श लिया है। बीते 24 घंटे में 1.67 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया और अभी तक कुल 2.06 करोड़ लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है।
अब तक 46,861 एक्टिव केस हुए कम : उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 68,235 एक्टिव केस 17 सितंबर को थे। उसके बाद से एक्टिव केस में गिरावट आ रही है। अभी तक 46,861 एक्टिव केस कम हुए हैं। हलांकि सितंबर व अक्टूबर में इसमें तेज गिरावट देखने को मिली। 17 सितंबर से लेकर 31 अक्टूबर तक 44,557 एक्टिव घटकर 23,768 पहुंच गए। बीते नवंबर से लेकर आठ दिसंबर तक 2,394 केस ही कम हुए। अब एक्टिव केस 21,374 हैं।