Move to Jagran APP

बापू के 150वें जयंती वर्ष पर रामधुन गाकर प्रभातफेरी निकालेंगे कांग्रेसी

महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर विशिष्ट कांग्रेस की ओर से ब्लाक स्तर पर प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों में रामधुन गाते हुए प्रभातफेरी निकाली जाएंगी।

By Nawal MishraEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 08:19 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 08:57 PM (IST)
बापू के 150वें जयंती वर्ष पर रामधुन गाकर प्रभातफेरी निकालेंगे कांग्रेसी
बापू के 150वें जयंती वर्ष पर रामधुन गाकर प्रभातफेरी निकालेंगे कांग्रेसी

लखनऊ (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर विशिष्ट आयोजनों की घोषणा के बाद चेती कांग्रेस ने भी ब्लाक से लेकर प्रदेश स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों आयोजित करने की घोषणा की है। इन कार्यक्रमों की सफलता के लिए प्रदेश स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। 25 सितंबर से एक अक्टूबर तक वार्ड व ब्लाक स्तर पर प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों में रामधुन गाते हुए प्रभातफेरी निकाली जाएंगी। दो अक्टूबर को अहिंसा दिवस पर भाजपा की लोकतंत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ जन जागरण अभियान जारी रखने का संकल्प लिया जाएगा।

loksabha election banner

रामधुन गाकर प्रभातफेरी

प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह ने राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जारी कार्यक्रमों के बारे में बताया कि दो अक्टूबर को अहिंसा दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर सभी जिला, वार्ड व ब्लाक अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों के संकल्प सभा करेंगे। 25 सितंबर से एक अक्टूबर तक प्रतिदिन रामधुन गाते हुए प्रभातफेरी निकाली जाएंगी। इस दौरान कांगे्रसी हाथों में तख्तियां लिए होंगे। इन पर लिखा होगा कि हम बापू के 150वें जयंती वर्ष पर संकल्प लेते हैं कि हम उनकी सत्य एवं अहिंसा की विचारधारा की हत्या नहीं होने देंगे। इसके अलावा दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के निकट संकल्प सभाएं होगी जिसमें यह संकल्प लिया जाएगा कि बापू की विचारधारा समाप्त करने वालों की साजिश कामयाब नहीं होने दी जाएगी। बापू के बताए सत्य, अहिंसा व सह अस्तित्व के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता, सहिष्णुता व सौहार्द को बनाए रखेंगे। हम बापू के सादा जीवन उच्च विचार के सिद्धांत पर अडिग रहते हुए भारत को स्वावलंबी व प्रगतिशील बनाने की दिशा में सतत् प्रयासरत रहेंगे। संकल्प कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी जिला व शहर कमेटियों को पत्र भेजकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। 

नईम सिद्दीकी होंगे समिति संयोजक

प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के कार्यक्रमों का संचालन करने के लिए समिति का गठन किया है, जिसमें नईम सिद्दीकी कोषाध्यक्ष को संयोजक नियुक्त किया है। इसके अलावा पूर्व विधायक सतीश अजमानी और चेयरमैन विचार विभाग संपूर्णानंद मिश्र को सदस्य बनाया गया है।

महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस आज 

महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर शनिवार को पार्टी दफ्तर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें महिला कांग्रेस का झंडा और लोगो को जारी किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव झंडारोहण कर नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष को पदभार ग्रहण कराएंगी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.