Move to Jagran APP

योगी सरकार ने आगरा-कानपुर के डीएम बदले, 15 आईएएस व 30 पीसीएस अफसरों के तबादले, देखिये पूरी लिस्ट...

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार को फिर 45 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तैनाती स्थाल में फेरबदल किया है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Thu, 02 Jan 2020 05:36 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jan 2020 09:46 AM (IST)
योगी सरकार ने आगरा-कानपुर के डीएम बदले, 15 आईएएस व 30 पीसीएस अफसरों के तबादले, देखिये पूरी लिस्ट...
योगी सरकार ने आगरा-कानपुर के डीएम बदले, 15 आईएएस व 30 पीसीएस अफसरों के तबादले, देखिये पूरी लिस्ट...

लखनऊ, जेएनएन। नए साल के पहले दिन बुधवार को 50 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी करने के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार को भी 45 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तैनाती स्थाल में फेरबदल किया है। प्रोन्नत आइएएस अधिकारियों को तैनाती देने के साथ ही विभिन्न विभागों में बड़ी कुर्सियों पर फेरबदल शुरू हो गया है। पहले जारी 15 आईएएस अफसरों की तबादला सूची में कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को किनारे किया गया है, जबकि कानपुर और आगरा में नए जिलाधिकारी के साथ पांच जिलों में मुख्य विकास अधिकारी बदले गए हैं। इसके कुछ देर बाद ही 30 पीसीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है।

loksabha election banner

विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में 28 आइएएस अधिकारियों के लिफाफे खुले। बुधवार को पदोन्नति के आदेश जारी होने के साथ ही 22 आइएएस अधिकारियों के स्थानांतरण हुए। इसी सूची में प्रोन्नत हुए दो आइएएस अधिकारियों को नई तैनाती मिली। गुरुवार को दूसरी सूची निकली। इसमें भी पदोन्नत होकर सचिव बने जिलाधिकारी कानपुर विजय विश्वास पंत और जिलाधिकारी आगरा रवि कुमार एनजी को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। वहीं, प्रमुख सचिव पर्यटन, संस्कृति और महानिदेशक पर्यटन का पद जितेंद्र कुमार से लेने के आदेश जारी हुए लेकिन, कुछ देर बाद ही दूसरे आदेश में उन्हें पर्यटन और संस्कृति अतिरिक्त प्रभार के रूप में दे दिया गया। हालांकि, अब वह महानिदेशक पर्यटन का दायित्व नहीं संभालेंगे।

इन आईएएस अफसरों के तबादले

नाम- वर्तमान पद- नई तैनाती

  • रवि कुमार एनजी : जिलाधिकारी आगरा : सचिव पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं महानिदेशक पर्यटन विभाग।
  • जितेन्द्र कुमार : प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन, उप्र पुनर्गठन समन्वय, संस्कृति एवं महानिदेशक पर्यटन : प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति के अतिरिक्त प्रभार के साथ शेष यथावत
  • विजय विश्वास पन्त : जिलाधिकारी कानपुर : सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा मिशन निदेशक एनएचएम एवं अधिशासी निदेशक सिफ्सा लखनऊ।
  • संजय गोयल : प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड : विशेष सचिव राजस्व विभाग व प्राभारी राहत आयुक्त एवं अपर संचालक चकबंदी मुख्यालय।
  • सूर्यपाल गंगवार : विशेष सचिव नागरिक उड्डयन विभाग तथा निदेशक नागरिक उड्डयन : प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड।
  • सुरेंद्र सिंह : विशेष सचिव मुख्यमंत्री : विशेष सचिव नागरिक उड्डयन विभाग तथा निदेशक नागरिक उड्डयन विभाग का अतिरिक्त प्रभार।
  • अनुपम शुक्ला : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट औरैया : मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर।
  • अमित पाल : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शामली : मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़।
  • प्रथमेश कुमार : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गोरखपुर : मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या।
  • पुलकित गर्ग : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बागपत : मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर।
  • शशांक त्रिपाठी : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रायबरेली : मुख्य विकास अधिकारी गोंडा।
  • ब्रह्मदेव राम तिवारी : निदेशक पंचातीराज एवं मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) : जिलाधिकारी कानपुर।
  • किंजल सिंह : विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा : निदेशक पंचातीराज एवं मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)। 
  • प्रभु नारायण सिंह : उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण : जिलाधिकारी आगरा। 
  • शिवाकांत द्विवेद : प्रबंध निदेशक पीसीएफ : उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण। 

पीसीएस अफसरों के भी तबादले

शासन ने गुरुवार को तीस पीसीएस अफसरों के भी तबादले कर दिए। कई जिलों में नए एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट और अपर नगर आयुक्त तैनात किए गए हैं।

नाम- वर्तमान पद- नई तैनाती

  • राकेश सिंह : नगर मजिस्ट्रेट गोंडा : अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गोंडा।
  • वंदना त्रिवेदी : उप जिलाधिकारी पीलीभीत : नगर मजिस्ट्रेट गोंडा।
  • सुशील लाल श्रीवास्तव : नगर मजिस्ट्रेट मीरजापुर : मुख्य राजस्व अधिकारी गाजीपुर।
  • जगदम्बा सिंह : उप जिलाधिकारी बस्ती : नगर मजिस्ट्रेट मीरजापुर।
  • अरुण कुमार सिंह : उप जिलाधिकारी बरेली : नगर मजिस्ट्रेट पीलीभीत।
  • भानु प्रताप सिंह : उप जिलाधिकारी मीरजापुर : अपर नगर आयुक्त नगर निगम कानपुर नगर।
  • श्रीप्रकाश गुप्ता : अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) लखनऊ : मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर। 
  • अपर पाल सिंह :  अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शाहजहांपुर : अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) लखनऊ।
  • गिरिजेश कुमार चौधरी : नगर मजिस्ट्रेट लखनऊ : अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शाहजहांपुर।
  • सुशील प्रताप सिंह : उप जिलाधिकारी लखनऊ : नगर मजिस्ट्रेट लखनऊ।
  • अभय कुमार मिश्रा :  उप जिलाधिकारी गाजीपुर : नगर मजिस्ट्रेट बुलंदशहर।
  • पंकज कुमार वर्मा : नगर मजिस्ट्रेट शहारनपुर : अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अंबेडकरनगर।
  • सुरेश कुमार सोनी : उप जिलाधिकारी बुलंदशहर : नगर मजिस्ट्रेट शहारनपुर।
  • देवी दयाल : उप जिलाधिकारी अंबेडकरनगर : नगर आयुक्त नगर निगम वाराणसी। 
  • सुल्तान अशरफ सिद्दीकी : उप जिलाधिकारी कौशांबी : विशेष भूमि आध्यापित आधिकारी मेरठ।
  • रवि प्रकाश श्रीवास्तव : नगर मजिस्ट्रेट कानपुर नगर : अपर आयुक्त अयोध्या मंडल।
  • हिमांशु कुमार गुप्ता : उप जिलाधिकारी कानपुर नगर : नगर मजिस्ट्रेट कानपुर नगर।
  • जग प्रसाद : उप जिलाधिकारी अयोध्या : अपर जिलाधिकारी (कानून व्यवस्था) अयोध्या।
  • चंदन कुमार पटेल : उप जिलाधिकारी लखनऊ : नगर मजिस्ट्रेट उन्नाव।
  • अशोक कुमार मौर्य : उप जिलाधिकारी बिजनौर : नगर मजिस्ट्रेट फर्रुखाबाद।
  • राम सिंह वर्मा : अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) भदोही : मुख्य विकास अधिकारी मऊ।
  • शैलेन्द्र कुमार मिश्रा : नगर मजिस्ट्रेट गौतमबुद्धनगर : अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) भदोही।
  • उमा शंकर : उप जिलाधिकारी कासगंज : नगर मजिस्ट्रेट गौतमबुद्धनगर।
  • श्राद्धा शांडिल्यायन : उप जिलाधिकारी मुरादाबाद : अपर नगर आयुक्त नगर निगम मेरठ।
  • योगेन्द्र कुमार :  अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कासगंज : उप आवास आयुक्त आगरा।
  • अजय कुमार श्रीवास्ताव : संयुक्त आवास आयुक्त मेरठ : अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कासगंज।
  • सुरेंद्र सिंह (2) : उप जिलाधिकारी शामली : नगर मजिस्ट्रेट बांदा।
  • उमेश चंद्र उपाध्याय : अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कन्नौज : अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बुलंदशहर।
  • गजेंद्र कुमार  : नगर मजिस्ट्रेट हरदोई : अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कन्नौज।
  • जंग बहादुर यादव (2) : उप जिलाधिकारी पीलीभीत : नगर मजिस्ट्रेट हरदोई।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.