Move to Jagran APP

Chief Minister Group Marriage Ceremony: लखनऊ में एक साथ 121 जोड़े बंधे विवाह बंधन में, देखें तस्‍वीरें

Chief Minister Group Wedding पहले बालगृह और फिर संवासिनी गृह में रह रहीं बेटियों को जीवनसाथी के साथ ही उन्हें वो घर भी मिल गया जिसे वे अपना कह सकें। पाश्चातवर्ती केंद्र की तीन मूक बधिर संवासिनी मनीषा रानी और रूबी जब तैयार होकर आईं तो उनकी आंखें नम थीं।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 05:12 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 07:43 AM (IST)
Chief Minister Group Marriage Ceremony: लखनऊ में एक साथ 121 जोड़े बंधे विवाह बंधन में, देखें तस्‍वीरें
मिशन शक्ति अभियान के तहत बुद्धेश्वर चौराहा स्थित जेआरएम लॉन में हुआ मुख्‍यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम।

लखनऊ, जेएनएन। मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुद्धेश्वर चौराहा स्थित जेआरएम लॉन में हुए कार्यक्रम में 121 जोड़ों का विवाह और एक जोड़े का निकाह हुआ। इसमें मलिहाबाद, माल, बीकेटी, मोहनलालगंज, गोसाईगंज, चिनहट, सरोजनी नगर, काकोरी आदि जगहों के जोड़े शामिल हुए। वहीं, महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित संस्था राजकीय पाश्चातवर्ती देखरेख संगठन की 14 संवासिनियां भी विवाह बंधन में बंधीं।

loksabha election banner

संवासिनियों की कोर्ट मैरिज भी करवाई गई। इस मौके पर नवविवाहिता को नकद धनराशि और गृहस्थी का सामान भी दिया गया। कार्यक्रम में महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री स्वाती सिंह मुख्य अतिथि थीं। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति ने बताया कि जिन कन्याओं के परिवार में कोई नहीं उनके कन्या दान के लिए भी लोग आगे आए। लोगों ने बढ़-चढ़कर नव दंपती की गृहस्थी की शुरुआत के लिए दान भी किया।

...और शुरू हो गई जिंदगी की नई पारी

पहले बालगृह और फिर संवासिनी गृह में रह रहीं बेटियों को जीवनसाथी के साथ ही उन्हें वो घर भी मिल गया, जिसे वे अपना कह सकें। पाश्चातवर्ती केंद्र की तीन मूक बधिर संवासिनी मनीषा, रानी और रूबी जब वधू रूप में तैयार होकर आईं तो उनकी आंखें नम थीं। वो जुबां से कुछ नहीं बोल पा रही थीं, पर खुशी से उनका चेहरा खिला था। रूबी का हाथ राजेश ने थामा। मनीषा विशाल कुमार की जीवन संगिनी बनीं। रानी को सोनू ने अपनाया। केंद्र की अन्य संवासिनी चंद्रा निषाद, मीनू अनुवंशिका, सीमा, नेहा, मालती, राधिका, पिंकी, मानसी कनौजिया और गीता भी परिणय सूत्र में बंधीं।

बाल कल्याण समिति सदस्यों ने किया कन्यादान

संवासिनी शालिनी के परिवार में कोई नहीं। ऐसे में शालिनी के कन्यादान के लिए बाल कल्याण समिति के सदस्य आगे आए। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष कुलदीप, सदस्य संगीता व अन्य ने शालिनी का हाथ सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रवीन को सौंप दिया। प्रवीन की मां सरला सिंह भी शालिनी को वधू रूप में पाकर प्रसन्न थीं।

दान दाताओं काे साधुवाद

सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने में दानदाताओं का भी योगदान कुछ कम नहीं था। लखनऊ से गोल्डी सरदार, आदिश्री पाल, जिला बाल संरक्षण इकाई, बंधन फाउंडेशन प्रयागराज, राजकीय महिला शरणालय, माेनिका लाल, सुनील कुमार पांडेय, मान्वेंद्र बहादुर सिंह, रीता टम्टा, विनोद चंद्रा, रिजुनेशन संस्था रंजना संयोग, जगदीश चंद्रा औश्र उत्कर्ष रघुवंशी ने दान दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.