UPSRTC: यूपी में 12,032 बसों की रोडवेज सुविधा करेगी दीवाली पर यात्रियों का बेड़ा पार
उत्तर प्रदेश में आने वाले पर्व धनतेरस दीपावली भैयादूज पर ट्रेन में स्थान नहीं मिल पाया हैं तो रोडवेज का 12032 बसों का बेड़ा दीपावली पर आपकी राह आसान कर सकता है। आरक्षण की मारामारी से परेशान लोगों को ये बस सेवाएं खासी राहत देंगी।
लखनऊ [नीरज मिश्र]। ट्रेन में आरक्षण नहीं मिला तो चिंता न करें.... रोडवेज सेवाएं हैं। न केवल साधारण बसें बल्कि लग्जरी सेवाएं भी तैयार हैं। चूंकि त्योहारी सीजन आगे बढ़ चुका है। चंद दिनों में आने वाले पर्व धनतेरस, दीपावली, भैयादूज पर ट्रेन में स्थान नहीं मिल पाया हैं तो रोडवेज का 12032 बसों का बेड़ा दीपावली पर आपकी राह आसान कर सकता है। आरक्षण की मारामारी से परेशान लोगों को ये बस सेवाएं खासी राहत देंगी। लंबे समय से यात्रियों की कमी झेल रहा परिवहन निगम प्रबंधन अब त्योहारी सीजन की तैयारियों में जुट गया है।
यूपी रोडवेज बसों का कुल बेड़ा-12032
- रोडवेज की अपनी बसें-9405
- अनुबंधित बसें-2627
साधारण बस-11191
- एसी बस सेवाएं-841
एसी बस-
- जनरथ टू बाई टू- दोनों ओर दो-दो सीट-339
- जनरथ थ्री बाई टू-एक ओर तीन और दूसरी ओर दो सीट-259
- महिला पिंक-50
लग्जरी
- वॉल्वो-27
- स्कैनिया-48
- स्लीपर-12
शताब्दी-106
लखनऊ क्षेत्र से चलने वाली कुल बसें
- रोडवेज फ्लीट -1086
- एसी-210
- साधारण-876
साधारण के अलावा कैटेगरीवार लखनऊ क्षेत्र से चलने वाली बसें
- पिंक-17
- जनरथ-110
- स्लीपर-6
- वॉल्वो -5
- स्कैनिया-29
- शताब्दी-43
- स्लीपर-6
उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम प्रबंध निदेशक धीरज साहू ने बताया कि दीपावली पर्व के मद्देनजर यात्रियोें की सहूलियतों को देखते हुए प्रदेश के सभी बस स्टेशनों से पूरा बेड़ा संचालित किया जाएगा। दिल्ली के तीनों बस स्टेशनों सराय काले खां, आईएसबीटी आनंद बिहार, कश्मीरी गेट से आधा संचालन पर्व को लेकर किया जाएगा। तकरीबन 750 बसों का संचालन किया जा सकता है। इस सिलसिले में अनुमति मिल गई है। बार्डर वाले कौशांबी बस स्टेशन से भी बसों का संचालन होगा। पर्व पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए आवश्यतानुसार बसों की संख्या घटाई बढ़ाई जा सकती है।