मुरादाबाद में सड़क हादसे में दस महिलाओं समेत बारह की मौत
लखनऊ। मुरादाबाद जिले के कुन्दरकी के पास एक बेकाबू ट्रक ने यात्रियों को ले जा रहे वाहन टाटा
लखनऊ। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गाव अदलपुर ताज की दस महिलाओं व दो पुरुषों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा कुंदरकी थाना क्षेत्र के गाव मझोली के पास हुआ। बरेली क्षेत्र के आवला में साकार विश्वहरि सत्संग में शामिल होने जा रहे थे। सुबह साढ़े छह बजे टाटा मैजिक में बैठकर गाव से चले थे। मैजिक में तेरह महिलाएं व तीन पुरुष थे। इनमें से दस महिलाओं व दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई, तीन महिलाएं व चालक अस्पताल में भर्ती हैं। मृतकों में एक महिला नौगावा थाना क्षेत्र के गाव हफीजपुर की है, बाकी सभी अदलपुर ताज के निवासी हैं। एक दंपति की भी मौत हुई है। मैजिक में टक्कर मारने वाला वाहन पकड़ में नहीं आया।
हादसे में महिला मृतकों की सूची
ओमवती पत्नी राम सिंह यादव
बिृजेश कुमारी पत्नी जगराम सिंह यादव
चंद्रवती पत्नी महेंद्र पाल
रूबी पत्नी ओमकार सिंह यादव
कृष्णा पत्नी ओमपाल सिंह यादव
मुन्नी देवी पत्नी यादराम सिंह यादव
प्रवेश पत्नी सतवीर जाटव
पूनम पत्नी आनंदपाल यादव
कश्मीरी पत्नी खेमपाल सिंह यादव सभी अदलपुर ताज गाव के निवासी,
सुशीला पत्नी महिपाल सिंह, निवासी गाव हफीजपुर थाना नौगावा सादात
हादसे में पुरुषमृतकों की सूची
सतवीर जाटव पुत्र भीकाराम
चंद्रपाल सिंह पुत्र बल्लू सिंह
हादसे में घायलों की सूची
कल्पना पत्नी देवेंद्र सिंह कॉसमाश अस्पताल में भर्ती
अनीता पत्नी लोकेंद्र
अंगूरी पत्नी रमेश जाटव
वाहन चालक कुलदीप शर्मा विवेकानंद अस्पताल में भर्ती