Move to Jagran APP

100% रहा IIM लखनऊ का प्लेसमेंट, कंसल्टिंग और मैनेजमेंट में मिले ज्यादा जॉब ऑफर

आइआइएम लखनऊ के 34वें बैच का फाइनल प्लेसमेंट 100 फीसद रहा 443 विद्यार्थियों का रिकार्ड 447 प्लेसमेंट ऑफर मिले।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Tue, 28 Jan 2020 09:04 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jan 2020 09:04 AM (IST)
100% रहा IIM लखनऊ का प्लेसमेंट, कंसल्टिंग और मैनेजमेंट में मिले ज्यादा जॉब ऑफर
100% रहा IIM लखनऊ का प्लेसमेंट, कंसल्टिंग और मैनेजमेंट में मिले ज्यादा जॉब ऑफर

लखनऊ,  जेएनएन। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) लखनऊ के 34वें बैच का फाइनल प्लेसमेंट इस बार भी सौ प्रतिशत रहा। सत्र 2018-2020 के दो वर्षीय पीजी प्रोग्राम के 443 विद्यार्थियों का रिकार्ड 447 प्लेसमेंट ऑफर मिले। करीब 140 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में विभिन्न पदों पर आइआइएम छात्रों का चयन हुआ। इस बार सर्वाधिक प्लेसमेंट का रिकार्ड कंसल्टिंग व जनरल मैनेजमेंट सेक्टर में रहा। इस सेक्टर में कुल 32 प्रतिशत विद्यार्थियों को जॉब ऑफर हुए। वहीं ऑपरेशन और आईटी सेक्टर में 24 प्रतिशत छात्रों को, फाइनेंस में 12 , जनरल मैनेजमेंट में 13 और सेल्स व मार्केटिंग में 12 प्रतिशत विद्यार्थियों को जॉब ऑफर हुआ। 

loksabha election banner
आइआइएम लखनऊ के अनुसार इस बार कंसल्टिंग व जनरल मैनेजमेंट क्षेत्र में 147 विद्यार्थियों को जॉब ऑफर हुआ है। जॉब ऑफर करने वाली कंपनियों में एसेंचर, एटी कैनरी, एवरेस्ट ग्रुप, मास्टर कार्ड, केपीएमजी, द बुस्टन कंसल्टेंसी जैसी कंपनियां शामिल हैं। इसके बाद एफएमजीसी व कंज्यूमर गुड, टेलीकॉम और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में ऑफर रहे। 
इन कंपनियों ने दिए ऑफर 
कंपनियों के नाम     कुल ऑफर
अमेजन                 13
एसेंचर                  13
डेलॉइट इंडिया         13
प्राइज वाटर हाउसकूपर 13
डेलोइट यूएसआई   12
रिलायंस जियो      11
ब्रेन एंड कंपनी       11
मास्टर कार्ड          10
फ्लिपकार्ट             9
अमेरिकन कैपिटल  7
एवेंडस कैपिटल      7
सिटी                     7                                       
ईएक्सएल सर्विसेज 7
लैंडमार्क ग्रुप           7
एपीजी ग्रुप             7
एशियन पेंट्स         6
आईसीआईसीआई बैंक 6
मैकेंजी एंड कंपनी     6
रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड 6

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.