नाम वापसी के बाद चुनाव की तस्वीर साफ़
बार सघ चुनाव : 22 को होगा मतदान, शाम को मतगणना ललितपुर ब्यूरो: जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुन
बार सघ चुनाव : 22 को होगा मतदान, शाम को मतगणना
ललितपुर ब्यूरो:
जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के तहत सोमवार को नाम वापसी के बाद मुख्य मुकाबले में शामिल प्रत्याशियों की तस्वीर साफ़ हो गयी है। अध्यक्ष व महामन्त्री पद पर दो-दो प्रत्याशी मैदान में है।
जि़ला बार भवन में एल्डर्स कमिटि के अध्यक्ष अशोक कुमार रिछारिया व मुख्य चुनाव अधिकारी जय कुमार चौधरी की देखरेख में सोमवार को नाम वापसी की प्रक्रिया हुई। अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश घोष व शम्भूदयाल शर्मा, महामन्त्री पद पद शकर लाल कुशवाहा व हेमन्त कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष पद पर कमलेश कुमार गुप्ता, महेन्द्र कुमार जैन, रामगोपाल अहिरवार, विजय पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सत्येन्द्र श्रीवास्तव चुनाव मैदान में है। इसी प्रकार कनिष्ठ उपाध्यक्ष (दो पद) के लिये आनन्द कुमार चतुर्वेदी, प्रदीप कुमार अगरिया, राजेश कुमार श्रीवास, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर छोटेलाल कुशवाहा, महेन्द्र यादव, सहमन्त्री (प्रशासन) पद पर विजय कुमार सिह, सह मन्त्री (पुस्तकालय) पद पर कुलदीप श्रीवास्तव, सह मन्त्री प्रकाशन पद पर आरिफ बेग, विवेक कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी पद पर घनश्याम दास, जमील अहमद, रमेश चन्द्र कुशवाहा, रामपाल सिंह निरंजन, वैभव कुमार जैन, सन्देश कुमार जैन, कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी पद पर अरमान कुरैशी, अशोक कुमार, देवेन्द्र कुमार शर्मा, नरेन्द्र, रामलखन यादव, सूर्यप्रकाश राय आदि चुनाव मैदान में है। इनमें कुछ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता भी साफ हो गया है।