दुधवा पहुंचे कानून मंत्री का हुआ जोरदार स्वागत
पलियाकलां/पड़रियातुला (लखीमपुर) : कानून मंत्री ब्रजेश पाठक रविवार को दुधवा पहुंचे। ये उनक
पलियाकलां/पड़रियातुला (लखीमपुर) : कानून मंत्री ब्रजेश पाठक रविवार को दुधवा पहुंचे। ये उनका निजी कार्यक्रम बताया जा रहा है। दुधवा पहुंचने से पहले पड़रियातुला में रुकने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। उन्होंने प्रधानपति विजय ¨सह के आवास पर रुक कर लोगों से क्षेत्र के विकास के बाबत जानकारी ली। वहीं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बाबत उपस्थित लोगों को बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर इन योजनाओं का प्रचार प्रसार करने की भी अपील की। इस मौके पर रावेंद्र पांडेय, मनोज खन्ना, आरएन मौर्या, दिनेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, योगेंद्र ¨सह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम निपटाने के बाद कानून मंत्री पलिया होते हुए दुधवा के लिए रवाना हो गए।