शीतलहर और कोहरे से ठिठुरे लोग, बढ़ी मुश्किलें
संवादसूत्र लखीमपुर गुरुवार को मौसम सुबह से काफी ठंडा रहा। मौसम का पारा सरक कर तीन डिग्री नीचे आया तो ठिठुरन भी बढ़ गई। बुधवार को मौसम साफ था धूप निकली थी लेकिन बुधवार की रात से ही ठंडी तेज हवाओं से बादल घिरने लगे और सुबह होते-होते घना कोहरा धुंध और बादल घिर आए शीतलहर के चलते लोग ठिठुरने लगे।
लखीमपुर : गुरुवार को मौसम सुबह से काफी ठंडा रहा। मौसम का पारा सरक कर तीन डिग्री नीचे आया तो ठिठुरन भी बढ़ गई। बुधवार को मौसम साफ था, धूप निकली थी लेकिन बुधवार की रात से ही ठंडी तेज हवाओं से बादल घिरने लगे और सुबह होते-होते घना कोहरा धुंध और बादल घिर आए शीतलहर के चलते लोग ठिठुरने लगे। कोहरे ने सड़कों पर आते-जाते वाहनों की रफ्तार भी कम कर दी। ठंड के चलते लोग घरों से भी सुबह के वक्त देर से निकले बड़े बुजुर्ग कंबल और रजाई ओढ़े घरों में ही बैठे रहे।
गुरुवार को अचानक बदले मौसम के मिजाज ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। पूरे दिन बादल और शीतलहर से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहने रहे। सड़कों के किनारे ठिठुरते लोग आग जलाकर तापते दिखाई दिए। अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार से शुरू हुई शीतलहर ने सड़कों के किनारे की जिदगी को और कठिन कर दिया है। ओवरब्रिज के नीचे सदर बाजार में कई जगहों पर लोग आग जलाकर तापते नगर नजर आए। ओवरब्रिज के नीचे तथा रोडवेज बस स्टैंड पर बनाए गए रैन बसेरों में लोग दिन में भी शरण लेते दिखे। ज्यादा ठंड के चलते नगर पालिका ने कहीं अलाव भी नहीं जलवाए थे लेकिन गुरुवार के मौसम के बाद लोग सर्दी से परेशान दिखाई देने लगे वहीं सड़कों के किनारे फुटपाथ की दुकानों पर गर्म कपड़ों की खरीदारी भी खासी बढ़ गई। सुबह से शाम तक खरीदारों की भीड़ लगी रही। रोडवेज बस स्टैंड व अन्य जगहों पर चाय के होटलों पर लोग दिनभर चाय पीते नजर आए।