फिर बदला मौसम का मिजाज, हुई बारिश
तेज धूप निकलने के बाद एक बार फिर मौसम ने करवट ली और करीब आधा घंटा बारिश हुई।
लखीमपुर : दो दिन की तेज धूप के बाद फिर मौसम बदल गया। बुधवार की दोपहर तक सब कुछ ठीक था। आसमान साफ था धूप भी निकली थी लेकिन दोपहर के दो बजते बजते आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाएं चलीं। इसके बाद करीब आधा घंटा तक हुई बारिश के बाद सड़कों के किनारे जलभराव हो गया।
हवाएं ठंडी हो गई मौसम का पारा नीचे आया अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। करीब 15 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। बारिश हो जाने के बाद ठंडी हवाओं से लोगों को राहत मिली लेकिन सड़कों किनारे हुए जलभराव से लोगों को आवागमन में दिक्कतें भी हुई। बुधवार को हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया शाम तक आसमान में बादल घिरे रहे। करीब दो दिन पहले आंधी और बादल के दौरान भी ठंडी हवाओं से मौसम में राहत मिली थी। इसके बाद फिर धूप निकल आई और गर्मी बढ़ गई थी, लेकिन बुधवार को यह मौसम एक बार फिर बदला तो बारिश भी हो गई। हालांकि यह बारिश थोड़े ही क्षेत्र में हुई।