धर्म परिवर्तन न करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप
संवादसूत्र गोलागोकर्णनाथ (लखीमपुर) समाज में हिन्दू धर्म के लोगों को बरगलाकर ईसाई धर्म में परिवर्तन कराए जाने का आरोप लगाते हुए विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष बांके बिहारी दीक्षित ने पुलिस को तहरीर दी।
लखीमपुर : हिदू धर्म के लोगों को बरगलाकर ईसाई धर्म में परिवर्तन कराए जाने का आरोप लगाते हुए विहिप के जिलाध्यक्ष बांके बिहारी दीक्षित ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें कहा गया है कि आठ दिन पूर्व संगठन के कार्यकर्ता बबलू जोशी पुत्र पुरुषोत्तम निवासी मुहल्ला मुन्नुगंज ने बताया कि उनके घर के सदस्य व वह स्वयं कुछ दिनों से बीमार थे। इसी दौरान एक दिन रामकुमार यादव निवासी मुस्तफाबाद, गोकरन प्रसाद राठौर निवासी ग्राम कुकरा मिले और कहा कि उनके घर सत्संग में ग्राम मुस्तफाबाद, कुकरा आओ बिल्कुल सही हो जाओगे। जब वह बबलू जोशी के साथ ग्राम मुस्तफाबाद गए तो देखा कि ईसाई धर्म के तथाकथित धर्मगुरु गोकरन प्रसाद, रामकुमार यादव ने उनसे कहा कि वह उन लोगों को बिल्कुल सही कर देंगे तथा पैसे भी दिए जाएंगे। इसके लिए ईसाई होना पड़ेगा। जब उन्होंने धर्म परिवर्तन का विरोध किया। तब विपक्षीगणों ने मारपीट पर आमादा होते हुए कहा कि उन्होंने सैकड़ों हिदुओं को ईसाई बनाया है। आरोप है कि ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया है कि विपक्षियों द्वारा लगातार धमकी देकर धर्म परिवर्तन के लिए कहा जा रहा है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।