सुहेली के उफनाने से कई गांवों में भरा पानी
लोगों का निकलना हुआ मुश्किल खतरे के निशान से ऊपर बह रही शारदा नदी
लखीमपुर : रविवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश से एक बार फिर से नदियों में उफान आ गया है। शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है तो सुहेली नदी पुन: उफना गई है। जिससे दुधवा पार्क के निचले हिस्सों में पानी भर गया है। साथ ही घोला, पटिहन व गजरौरा आदि क्षेत्रों में भी पानी भर गया है जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ों पर व क्षेत्र में हो रही बारिश से बाढ़ फिर से लौट आई है। नेपाल से जुड़े होने के कारण सुहेली नदी इस समय उफना गई है। उसका ज्वाइंट प्वाइंट नकौवा नाले के पास बाढ़ का पानी बह रहा है। इधर शारदा नदी का जलस्तर आज फिर से बढऩे लगा है। दोपहर तक नदी खतरे के निशान से 30 सेमी ऊपर बह ही थी। हालांकि नदी के जलस्तर से अभी कोई खतरा नही है लेकिन किनारे बसे लोग भयभीत है।
पटिहन: तराई में हो रही बारिश से घोला, पटिहन, गजरौरा आदि में बढ़ते हुए सुहेली नदी व दुधवा नेशनल पार्क में बाढ़ का पानी भर गया है। नेपाल से निकली दोदा नदी जो जंगल के बीचों बीच मे बहती है इस समय पहाड़ो पर लगातार बारिश होने के कारण फिर से बाढ़ आने की आशंका पैदा कर रही है। नदियों में सिल्टिग है कहीं कही तो नदियां बिल्कुल पट चुकी है।ं बाढ़ का पानी जंगलों में फैल जाता है व तराई क्षेत्र में बसे गाव व फसल बाढ़ के पानी से डूब जाते हैं। जिससे किसानों की फसल गलने के कगार पर है। सैकड़ों एकड़ धान गल चुका है।