सावन का पहला सोमवार आज, लगेगा तांता
विल लाइन स्थित जंगली नाथ मंदिर में भी पूजा पाठ का क्रम शाम तक चलता रहा। यहां पुरोहित विष्णु कांत अवस्थी ने भक्तों को पूजा पाठ कराई। सावन का पहला सोमवार होने के कारण एक दिन पहले रविवार को यहां भी महामृत्युंजय जप तथा अन्य पूजा-पाठ करने के लिए भक्तों के द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं।
लखीमपुर: रविवार के दिन से ही शिव मंदिरों पर भक्तों का तांता दिखाई दिया। भक्तों के दर्शन करने के लिए मंदिरों में पहले से व्यवस्था की गई है। पहले सोमवार के दिन से ही शिव मंदिरों में भंडारे शुरू होंगे। भुईफोरवानाथ मंदिर में भक्तों ने दिनभर भोलेनाथ के दर्शन किए और जलाभिषेक किया। पूरा मंदिर परिसर भक्तों से खचाखच भरा रहा। भक्तों ने लंबी कतारों में लगकर के भोलेनाथ के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने फूल, बेलपत्र, भांग, धतूरा इत्यादि चढ़ाकर पूजा की। मंदिर परिसर के बाहर तक भक्तों की भीड़ दिखाई दी। मुहल्ला सिविल लाइन स्थित जंगली नाथ मंदिर में भी पूजा पाठ का क्रम शाम तक चलता रहा। यहां पुरोहित विष्णु कांत अवस्थी ने भक्तों को पूजा पाठ कराई। सावन का पहला सोमवार होने के कारण एक दिन पहले रविवार को यहां भी महामृत्युंजय जप तथा अन्य पूजा-पाठ करने के लिए भक्तों के द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं। कोतवाली के निकट मनकामेश्वर मंदिर, पुराने होमगार्ड दफ्तर के सामने वाले शिव मंदिर, वन विभाग कॉलोनी स्थित रामेश्वरम मंदिर पर भी भक्तों की खासी भीड़ दिखाई दी। इसके अलावा लिलौटी नाथ मंदिर और तीर्थ पर भक्तों ने काफी संख्या में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। महंत रोहित गिरी समेत अनेक महंतों ने यहां पर दिनभर भक्तों को पूजा पाठ करवाया। देवकली तीर्थ पर भी महंत नरकांत उपाध्याय, आचार्य प्रमोद दीक्षित ने द्वादश शिवलिगों वाले मंदिर में आने वाले भक्तों को पूजा पाठ कराया।