Move to Jagran APP

ओम नम: शिवाय के मंत्र से गूंजते रहे शिवालय

की काफी भीड़ रही। तीर्थों पर जाकर लोगों ने स्नान किया और भोलेनाथ का अभिषेक किया। पूजा पाठ का क्रम पूरे दिन जारी रहा। इस दौरान भंडारे भी कराए गए। हर-हर महादेव के जयकारे और ओम नम शिवाय के स्वर पूरे दिन सुनाई देते रहे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 10:56 PM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 10:56 PM (IST)
ओम नम: शिवाय के मंत्र से गूंजते रहे शिवालय
ओम नम: शिवाय के मंत्र से गूंजते रहे शिवालय

लखीमपुर: महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में इस मौके पर रुद्राभिषेक किए। शिवमहापुराण के पाठ का भी आयोजन किया गया। महामृत्युंजय जप का क्रम देर शाम तक चलता रहा। महाशिवरात्रि के पर्व पर नगर के प्रमुख मंदिरों सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। इस दौरान भंडारे भी कराए गए। हर-हर महादेव के जयकारे और ओम नम: शिवाय के स्वर पूरे दिन सुनाई देते रहे।

loksabha election banner

महाशिवरात्रि का पर्व इस बार श्रवण नक्षत्र में पड़ने के कारण अधिकांश जगहों पर शिव महापुराण का पाठ कराया गया। जहां लोगों ने घरों में जप तथा पूजापाठ इत्यादि की वहीं शहर के मंदिरों में भी पूरे दिन रुद्राभिषेक जलाभिषेक का क्रम चला। भुईफोरवानाथ मंदिर पर महंत मुन्ना गिरी, महंत रामकली आदि ने भक्तों को रुद्राभिषेक कराया यहां पर बिजली की झालरों तथा रंग बिरंगी पन्नियों से भव्य सजावट की गई है। सुंदरकांड के पाठ का भी आयोजन किया गया। लंबी कतारों में लगकर फूल, बेलपत्र, भांग व धतूरा इत्यादि अर्पित करके भोलेनाथ का पूजन अर्चन किया गया। यहां सुबह से शुरू हुआ रुद्राभिषेक का क्रम शाम तक चला। महेवागंज रोड पर स्थित शिव मंदिर में भी पूरे दिन ओम नम: शिवाय का जाप किया गया। इसके अलावा देवकली के चंद्रकला आश्रम पर आचार्य प्रमोद, आचार्य हरिराम मिश्रा, आचार्य सुधीर ने आने वाले श्रद्धालुओं को रुद्राभिषेक कराया। यहां नरकांत उपाध्याय, महंत दिव्यानंद नैमिषारण्य भी मौजूद रहे। महंत मुन्ना गिरी, महंत रोहित गिरी आदि ने आने वाले श्रद्धालुओं को जलाभिषेक रुद्राभिषेक कराया। लिलौटी नाथ के पौराणिक मंदिर में पूजा पाठ का क्रम चला। इसके अलावा शहर के अन्य मंदिरों पर जिसमें पुराने होमगार्ड दफ्तर के सामने वाले शिवमंदिर वन विभाग कॉलोनी के रामेश्वरम मंदिर पर रुद्राभिषेक किया गया। शिवाला पुरवा के शिव मंदिर में भी भक्तों का ताता लगा रहा। मिदनिया गढ़ी में घाट पर विश्व हिदू परिषद के आचार्य संजय मिश्रा, हिदू राघव, लक्ष अग्रवाल, नीरज शुक्ला, ओम प्रकाश शास्त्री, मानव शुक्ला, प्रभात त्रिवेदी समेत ट्रस्ट के अनेक कार्यकर्ताओं ने रुद्राभिषेक किया। मथना के शिव मंदिर पर पूजा पाठ का क्रम सुबह से शुरू हो गया था। यहां भक्तों ने ओम नम: शिवाय का अखंड जप किया।

पलियाकलां: महाशिवराति पर नगर के पांडेय बाबा स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की।

भीरा: प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी आचार्य प्रशांत पांडेय ने श्रद्धालुओं को पूजन अर्चन कराने में सहयोग प्रदान किया।

गौरीफंटा: धनगढ़ी उपमहानगर पालिका कैलाली स्थित उत्तर बेहड़ी में स्थित उतर रामेश्वरम 108 फीट ऊंचे शिवलिग पर लोगों ने जलाभिषेक करने के लिए भोर की पौ फटने से ही पूर्व श्रद्धालुओं की कतारें लग गई थीं। शिव मंदिर, बन देवी मंदिर, नैनादेवी मंदिर, रामजानकी मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर व गोदावरी शिव मंदिर व बेहड़ा बाबा शिव मंदिर आदि मंदिरों में देवों के देव महादेव की विधिवत पूजा अर्चना की।

ओयल: प्राचीन मेढक मंदिर में सुबह से ही भोले के भक्तों का आना प्रारंभ हो गया। नर्मदेश्वर जी महराज की पूजा अर्चना कर हर हर महादेव के जयकारे लगाए।

मैलानी: क्षेत्र के शिवालयों में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करके पूजा अर्चना करके मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना की और व्रत रखा।

ईसानगर: क्षेत्र में स्थित मंदिरों में शिवरात्रि पर्व धूम-धाम से मनाया गया। थाना परिसर में स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लग गया था।

मोहम्मदी: महाशिवरात्रि का पर्व नगर व आसपास के ग्रामीण मंदिरों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर टेढेनाथ, पालननाथ, जंगलीनाथ व मुहल्ला बाजार गंज में स्थित शिव मठ मंदिर सहित तमाम शिव मंदिरों में भक्तों ने शिवलिग पर बेल पत्र चढ़ाए व जलाभिषेक किया।

मालपुर: भीरा थाना क्षेत्र के महाशिवरात्रि पर्व पर बिजुआ कस्बे के प्राचीन मंदिर टेढ़ेश्वर मानस मंदिर पर शुक्रवार को सुबह से पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था।

संपूर्णानगर: थाना क्षेत्र के अंतर्गत विशेनपुरी, खजुरिया, संपूर्णानगर, सेमरी चौराहा बमनगर शिव मंदिरों पर सुबह से ही शिवभक्त पूजा के लिए पहुंचने लगे, विशेनपुरी, खजुरिया में महाशिवरात्रि के दिन मेला बड़े स्तर पर लगता है।

अमीरनगर: सुप्रसिद्ध बाबा टेढे़नाथ के शिव मंदिर में शिवलिग की पूजा अर्चना की गई और श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.