Move to Jagran APP

गंगानगर के बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

बाढ़ से नष्ट हुई फसलें व तबाह हुए घरों का मुआवजा भी जल्द से जल्द देने के निर्देश विधायक ने तहसीलदार को दिए। 148 बाढ़ पीड़ितों को प्रशासन की तरफ से राहत सामग्री वितरित की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 10:43 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 10:43 PM (IST)
गंगानगर के बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
गंगानगर के बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

लखीमपुर : निघासन विधायक शशांक वर्मा ने ग्राम गंगानगर के 148 बाढ़ पीड़ितों को प्रशासन की तरफ से राहत सामग्री वितरित की। विधायक ने तहसील प्रशासन से सभी बाढ़ पीड़ितों को जल्द राहत पहुंचाने का निर्देश भी दिया है।

loksabha election banner

विधायक शशांक वर्मा ग्राम गंगानगर पहुंचे और प्रशासन की तरफ से 148 बाढ़ पीड़ितों को राहत किट दी। राहत कीट के अलावा प्रशासन की ओर से सभी बाढ़ पीड़ितों को पांच किलो लईया और 5 किलो आलू भी बांटे गए। उन्होंने मौके मौजूद तहसीलदार को जल्द से जल्द सभी बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करने के निर्देश भी दिए। विदित हो कि अभी भी कई बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन की तरफ से राहत सामग्री नहीं पहुंची है। विधायक ने बाढ़ से तबाह हुई फसलों और नष्ट हुए घरों का जल्द से जल्द सर्वे कराकर पीड़ितों को मुआवजा दिए जाने का निर्देश भी दिया।

बताते चलें कि एक सप्ताह पूर्व तिकुनिया के गांवो में आई बाढ़ ने दर्जनों घर नष्ट करने के अलावा सैकड़ों एकड़ फसलें भी बाढ़ के पानी ने तबाह कर दी थी। अभी तक प्रशासन बाढ़ में तबाह हुए फसलें और टूटे घरों का मुआवजा भी नहीं दे सका है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मलूक सिंह, सोनू अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

बाबापुर नहीं पहुंची राहत ग्राम पंचायत बरसोला कलां के मजरा बाबापुर में बाढ़ प्रभावित लोगों को अभी तक नहीं मिली राहत सामग्री। ग्राम प्रधान पति मोहम्मद मियां ने बताया कि बाबापुर के भी तमाम घर बाढ़ के पानी में डूब गए थे। मगर अभी तक उन तक कोई राहत सामग्री नहीं पहुंची है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.