पिछड़ा वर्ग के नेता की गिरफ्तारी पर भड़के सपाई
- कार्यकर्ताओं ने सरकार को बर्खास्त करने की मांग उठाई
लखीमपुर: सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप की श्रावस्ती में गिरफ्तारी को लेकर लखीमपुर में कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। साथ ही यह मांग उठाई कि प्रदेश सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए। इस दौरान संगठन के जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह ने प्रदेश सरकार पर कानून-व्यवस्था में फेल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि योगी सरकार प्रदेश को संभालने में फेल हो रही है इसलिए अब यह सरकार बर्खास्त कर देनी चाहिए ताकि लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। उन्होंने कहा कि श्रावस्ती में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत होने पर प्रदेश अध्यक्ष उसके परिजन से मिलने जा रहे थे। तभी पुलिस ने उनको रोका और गिरफ्तार किया। समाजवादी पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष अमित वर्मा के नेतृत्व में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग की। इसके साथ ही सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
इस मौके पर यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, युवजन सभा के अध्यक्ष मुन्ना यादव,लोहिया वाहिनी अध्यक्ष रियाजुल्ला खान, रविशंकर वर्मा, जितेंद्र वर्मा, उदयभान यादव,मोहन वर्मा, रविकांत वर्मा,महताब आलम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।