शहरी मतदाताओं के सिर चढ़कर बोला मोदी का जादू
लखीमपुर खीरी संसदीय सीट के लखीमपुर शहर में ऐसे कई बूथ थे जहां भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू सिर चढ़कर बोला। इन बूथों पर भाजपा को एकतरफा वोट मिला। स्वामी श्याम प्रकाश पोलिग बूथ संख्या 270 पर भाजपा प्रत्याशी को कुल 493 वोट मिले जबकि कांग्रेस को महज 38 व गठबंधन प्रत्याशी पूर्वी वर्मा को 78 वोट मिल पाए। इसी तरह राजकीय इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 227 पर भाजपा प्रत्याशी को कुल 540 वोट मिले जबकि कांग्रेस को महज 32 व गठबंधन प्रत्याशी पूर्वी वर्मा को 52 वोट मिले।
लखीमपुर: खीरी संसदीय सीट के लखीमपुर शहर में ऐसे कई बूथ थे जहां भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू सिर चढ़कर बोला। इन बूथों पर भाजपा को एकतरफा वोट मिला। स्वामी श्याम प्रकाश पोलिग बूथ संख्या 270 पर भाजपा प्रत्याशी को कुल 493 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को महज 38 व गठबंधन प्रत्याशी पूर्वी वर्मा को 78 वोट मिल पाए। इसी तरह राजकीय इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 227 पर भाजपा प्रत्याशी को कुल 540 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को महज 32 व गठबंधन प्रत्याशी पूर्वी वर्मा को 52 वोट मिले। पीके इंटर कॉलेज के 171 पर भाजपा प्रत्याशी को कुल 346, कांग्रेस को 93 व गठबंधन प्रत्याशी को 81 वोट मिल पाए। डीएस इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 213 पर भाजपा प्रत्याशी को 190, कांग्रेस को 70 व गठबंधन प्रत्याशी पूर्वी वर्मा को 302 वोट मिले। मिश्राना के बूथ संख्या 241 पर भाजपा को 582, कांग्रेस को 114 व गठबंधन को महज 36 वोट मिल पाए। गांधी कन्या बालोद्यान के बूथ संख्या 255 पर अजय मिश्र टेनी को 130, जफर अली नकवी को 55 तथा पूर्वी वर्मा को 352 वोट मिले हैं। छाउछ के बूथ संख्या 20 पर भाजपा प्रत्याशी को 256, कांग्रेस को 48 तथा गठबंधन को 191 वोट मिले हैं। इसलामियां इंटर कॉलेज के पोलिग बूथ संख्या 185 पर भाजपा को 92, कांग्रेस को 130 व गठबंधन को 282 वोट मिले। वहीं पोलिग बूथ संख्या 199 पर भाजपा प्रत्याशी को 526 कांग्रेस को 38 तथा पूर्वी वर्मा को 73 वोट मिल पाए। पोलिग बूथ संख्या 157 पर भाजपा को 328, कांग्रेस को 29 व गठबंधन को 167 वोट मिले। शहर से सटे गांव मिदनियां के पोलिग बूथ संख्या 06 पर भाजपा को 500, कांग्रेस को 38 तथा गठबंधन को महज 64 वोट ही मिल पाए।