उपचुनाव में भाजपा के शशांक ने मारी बाजी
लखीमपुर लोकसभा चुनाव के साथ ही निघासन विधानसभा में उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। गुरुवार को निघासन उपचुनाव का भी परिणाम घोषित किया गया। जिसमें भाजपा प्रत्याशी शशांक वर्मा 51280 मतों से चुनाव जीत गए। यह सीट पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक रामकुमार वर्मा की असमय मृत्यु की वजह से रिक्त हुई थी। यहां भाजपा के शशांक वर्मा के मुकाबले सपा ने सिगाही नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मो. कय्यूम व कांग्रेस ने अटल शुक्ला को मैदान में उतारा था।
लखीमपुर : लोकसभा चुनाव के साथ ही निघासन विधानसभा में उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। गुरुवार को निघासन उपचुनाव का भी परिणाम घोषित किया गया। जिसमें भाजपा प्रत्याशी शशांक वर्मा 51280 मतों से चुनाव जीत गए। यह सीट पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक रामकुमार वर्मा की असमय मृत्यु की वजह से रिक्त हुई थी। यहां भाजपा के शशांक वर्मा के मुकाबले सपा ने सिगाही नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मो. कय्यूम व कांग्रेस ने अटल शुक्ला को मैदान में उतारा था। मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी को 120032, सपा प्रत्याशी को 68752 तथा कांग्रेस प्रत्याशी को 18350 वोट मिले। 27 राउंड तक हुई मतगणना के बाद गुरुवार शाम नतीजों का एलान कर दिया गया। चुनाव में जीत के बाद भाजपा के शशांक वर्मा ने राजापुर मंडी से खीरी रोड पर समर्थकों के साथ जुलूस निकाला। जीत की खुशी में समर्थकों ने पटाखे दागे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।