पराजित योद्धाओं ने कहा जनादेश स्वीकार
धौरहरा की जनता का तहे दिल से शुक्रगुजार हूं। उसने अपने इतने सारे मतों को देकर हमारा मान बढ़ाया। जनदेश कुबूल है और आगे भी धौरहरा की सेवा करता रहूंगा। धौरहरा वालों के सुख-दुख में हमेशा खड़ा रहूंगा। अरशद सिददीकी गठबंधन-बसपा उम्मीदवार धौरहरा की जनता का तहे दिल से शुक्रगुजार हूं। उसने अपने इतने सारे मतों को देकर हमारा मान बढ़ाया। जनदेश कुबूल है और आगे भी धौरहरा की सेवा करता रहूंगा। धौरहरा वालों के सुख-दुख में हमेशा खड़ा रहूंगा। अरशद सिददीकी गठबंधन-बसपा उम्मीदवार
लखीमपुर:
''खीरी की जनता का जनादेश स्वीकार है। सपा ने हमेशा जनांदोलन के लिए संघर्ष किया और वही हमारी पूंजी है। उसी जनता के भरोसे हम दोबारा आएंगे और इस बात पर भी मंथन करेंगे कि हमसे कहां पर गल्ती हुई। ''
डॉ. पूर्वी वर्मा
गठबंधन, सपा उम्मीदवार
'' खीरी की जनता का जो जनादेश है वह सिर माथे पर है। इस भाजपा की इस जीत के लिए उनके नेतृत्व को बधाई कि उनका मशीनों का खेल उत्तम रहा। ये खेल पूरे देश में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने खेला। हम अपनी कमियों पर विचार करेंगे। ''
जफर अली नकवी
कांग्रेस प्रत्याशी
''धौरहरा संसदीय क्षेत्र की पूरी जनता का सम्मान करता हूं। पार्टी के सभी जुझारू कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं कि उन्होंने मेरे लिए जीतोड़ मेहनत की। उनका ये अहसान कभी जीवन पर्यन्त नहीं भूलंगा। ''
जितिन प्रसाद
कांग्रेस प्रत्याशी
''धौरहरा की जनता का तहे दिल से शुक्रगुजार हूं। उसने अपने इतने सारे मतों को देकर हमारा मान बढ़ाया। जनदेश कुबूल है और आगे भी धौरहरा की सेवा करता रहूंगा। धौरहरा वालों के सुख-दुख में हमेशा खड़ा रहूंगा। ''
अरशद सिददीकी
गठबंधन-बसपा उम्मीदवार।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप