किशनपुर सैंक्चुरी में शिकार की तैयारी कर रहे दो को दबोचा
भीरा (लखीमपुर):किशनपुर सैंक्चुरी में घुसकर शिकार की तैयार कर रहे दो शिकारियों को
भीरा (लखीमपुर):किशनपुर सैंक्चुरी में घुसकर शिकार की तैयार कर रहे दो शिकारियों को वन विभाग की टीम ने रंगेहाथों पकड़ लिया। उनके पास से खाबर व अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। जिन्हें मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। सैंक्चुरी किशनपुर वन क्षेत्र में सुअर के शिकार के प्रयास में फं दा लगाते दो लोगों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया। भीरा रेंज के सत्यप्रकाश स्टाफ के साथ किशनपुर के जंगल में महाराज नगर के पास गश्त पर थे। जहा उन्हें जंगली सुअर के शिकार के प्रयास की खबर मिली। मौके पर पहुंचकर देखा तो वहा दो शिकारी सुअर के शिकार के लिए खाबर लगा रहे थे। दोनों को टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया। पकड़े गए शिकारियों के नाम रामाधार तथा झाऊ लाल है, जो मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम कॉप के निवासी हैं। दोनों को वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।