पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन
लगातार प्रदेश में डीजल पेट्रोल की कीमतों में हो रही बढ़ोत्तरी के चलते फूलबेहड़
लखीमपुर लगातार प्रदेश में डीजल, पेट्रोल की कीमतों में हो रही बढ़ोत्तरी के चलते फूलबेहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अफसर अली एडवोकेट की अध्यक्षता में अचाकापुर पेट्रोल पंप के सामने प्रतीकात्मक धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें कांग्रेसियों ने केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा डीजल पेट्रोल के दामों में लगातार वृद्धि कर जनता को लूटने के लिए सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया है। ब्लॉक अध्यक्ष अफसर अली ने कहा कि सरकारें पिछले 13 महीनों में 43 बार डीजल पेट्रोल के दामों में वृद्धि की है। जो बहुत ही दुखद है। सरकार जल्द से जल्द डीजल पेट्रोल के दामों को कम करे अगर ऐसा नहीं करते हैं तो कांग्रेस आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। कार्यक्रम में अलीबहादुर, अंकित वर्मा, मो. शरीफ, मो. इस्लाम, मंगूलाल, आमिर, अभिषेक वर्मा, अवधराम विश्वकर्मा, नदीम, अरशद, अरबाज अली, गुफरान सहित अन्य मौजूद रहे। पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते मूल्य के खिलाफ शुक्रवार को शहर के सिनेमा चौराहे पर स्थित पेट्रोलपंप पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। धरना दे रहे कार्यकर्ता पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दाम पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे। पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दाम व महंगाई को लेकर शुक्रवार को कांग्रेसियों ने धरना दिया। समझाने पर ग्रामीणों ने लगवाई वैक्सीन
मितौली- ग्राम सभा मितौली के मजरा चंपापुर में टीकाकरण टीम चंपापुर में मौजूद थी। कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए गांव के लोग आनाकानी कर रहे थे। इसकी जानकारी एसडीएम दिग्विजय सिंह को हुई। आनन-फानन मौके पर पहुंचकर एसडीएम कोटेदार ग्राम प्रधान को फटकार लगाते हुए कहा कि आपका दायित्व है वैक्सीन लगाने के लिए लगवाने के लिए जागरूक करना। ग्रामीणों को समझाया तब जाकर गांव के लोग वैक्सीन लगवाने के लिए तैयार हुए।