देर शाम तक चला घरों पर दीपदान और पूजा-अर्चना का क्रम
लोगों ने घरों पर पहले ही श्रीराम दरबार सजा कर आरती उतारने की तैयारी कर रखी थी। दीपदान का क्रम देर शाम तक चला।
लखीमपुर : शहर में श्रीराम जन्मभूमि पर शिला पूजन भूमि पूजन का उल्लास बिल्कुल रामनवमी जैसा दिखाई दिया। लोगों ने घरों पर पहले ही श्रीराम दरबार सजा कर आरती उतारने की तैयारी कर रखी थी। दोपहर के 12 बजने के बाद घरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हुआ तो लोगों ने दीपकों से राम लिखकर भगवान राम को दीपक अर्पित किए। दीपदान का क्रम देर शाम तक चला। घरों पर सामूहिक रूप से लोगों ने आरती की और भगवान राम की स्तुतिया गाई। कई जगहों पर श्रीरामचरित मानस के अखंड पाठ भी किए गए। प्रमुख रूप से लोगों ने सुंदरकांड का पाठ किया और राम रक्षा स्त्रोत इत्यादि पढ़ें। पूजा पाठ के इस क्रम में गली मोहल्लों में लोगों ने आयोजन किए। गलियों से आते जाते भी घरों में भजन कीर्तन की आवाज सुनाई देती रही। पूरा शहर श्री राम की पूजा में मग्न दिखाई दिया। जय श्रीराम के नारे लगाते युवक एक दूसरे को श्री राम जन्मभूमि पूजन की बधाइयां दे रहे थे।