लाखों की ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
लखीमपुर सीमा पर एसएसबी एवं पुलिस की संयुक्त टीम को ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।
लखीमपुर: सीमा पर एसएसबी एवं पुलिस की संयुक्त टीम को ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। लाखों की ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को एसएसबी एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने भारत नेपाल सीमा पर गिरफ्तार किया है। तस्कर भारत से नेपाल जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर एसएसबी एवं पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। एसएसबी ने चार लाख 63 हजार का सीजर बनाया है।गिरफ्तार तस्कर भीरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। कुछ दिनों से यहीं पर रहता था। संपूर्णानगर पुलिस एसआई जीवन सिंह एवं 49वी वाहनी सशस्त्र सीमा बल बसही प्रभारी निरीक्षक भेरजी सोडा ने बताया कि बुधवार की रात करीब 8:00 बजे भारत नेपाल पिलर संख्या 199 पर एक तस्कर भारत से नेपाल पैदल जा रहा था। जिसके पास ब्राउन शुगर होने की सूचना मुखबिर से मिली। इसी के आधार पर सीमा पर तैनात एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक बलवीर सिंह, उमेश कुमार, कुलदीप सिंह के अलावा पुलिस के राम शब्द यादव व परमिदर ने तस्कर को रोककर तलाशी ली। उसके पास से 9.240 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम जैकी अहमद निवासी थाना भीरा बताया है।