अवैध संबंधों के शक में पत्नी को मार डाला
पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। लम्की निवासी धीरेंद्र थापा भारत में मजदूरी करने गया था। कई माह बीत गए वह घर नहीं आया।
लखीमपुर: नेपाल के जिला कैलाली स्थित लम्की में आशिक के साथ रंगरेलियां मना रही पत्नी को उसके पति ने रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। लम्की निवासी धीरेंद्र थापा भारत में मजदूरी करने गया था। कई माह बीत गए वह घर नहीं आया। इस दौरान उसकी पत्नी का एक युवक से संबंध हो गया। इधर भारत से मजदूरी करके जब धीरेंद्र लौटा तो पत्नी को अपने आशिक के साथ घर में ही आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया और पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से महिला लहूलुहान हो गई और उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पति को लम्की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक भारत से मजदूरी कर नेपाल वापस आए धीरेंद्र को घर के अंदर उसकी पत्नी अन्य पुरुष के साथ मिली थी। मारपीट में उसके सिर में गंभीर चोट आई थी जिसके चलते मौत होना बताया जा रहा है। मौके पर पकड़े गए प्रेमी को पुलिस ने छोड़ दिया है।