आठ बजे के बाद दिखेगा चन्द्रमा
संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी का व्रत एवं पति सौख्य वृद्धि के निमित्त किए जाने वाला करवा चौथ आज।
By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 11:23 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 11:23 PM (IST)
लखीमपुर : संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी का व्रत एवं पति सौख्य वृद्धि के निमित्त किए जाने वाला करवा चौथ का प्रसिद्ध व्रत चार नवम्बर बुधवार को किया जाएगा।
आचार्य प्रमोद दीक्षित ने बताया कि आज काशी में चन्द्रोदय का गणितागत समय 7:57 बजे है। खीरी जिले मे सौभाग्यवती महिलाएं 8:05 बजे चन्द्रमा दिखाई पड़ने पर अर्घ्य देकर व्रत को सम्पन्न करेंगी तथा परम्परागत तरीके से इस व्रतपर्व को मनाया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें