Move to Jagran APP

उफनाई मोहाना, तिकुनिया के गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

पहाड़ों पर हुई मूसलधार बारिश के बाद मोहाना ने दिखाया रौद्र रूप

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 10:38 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 10:38 PM (IST)
उफनाई मोहाना, तिकुनिया के गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
उफनाई मोहाना, तिकुनिया के गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

लखीमपुर : पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बारिश के बाद सीमाई मोहाना नदी उफना गई। जिससे मोहाना नदी का रौद्र रूप देख इलाकाई लोग घबरा गए। मोहाना नदी की बाढ़ का पानी कई गांवों में घुसने लगा। निचले इलाकों में बाढ़ के पानी ने तबाही मचानी शुरू कर दी है।

loksabha election banner

मोहाना नदी के रूद्र रूप ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। ग्राम नया पिड में बाढ़ का पानी घुसने के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार डॉ धर्मेंद्र पांडे ने लेखपाल और ग्राम प्रधान को गांव खाली कराने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ का पानी ग्राम इंद्रनगर, गंगानगर, रननगर की सीमा में भी घुस गया है। मोहाना की कटान रुपी तबाही की मार झेल रहे गांवो में अब बाढ़ की मार ने ग्रामीणों के होश उड़ा कर रख दिए हैं। ग्राम इंद्रनगर के प्रधान डंपी ने बताया कि मोहाना नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव में पानी घुसने लगा है। गंगानगर के प्रधान मलूक सिंह ने बताया कि मोहाना नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। जिससे गांवों पर बाढ़ का संकट आ गया है। सूचना पर नया पिड गांव पहुंचे डॉ धर्मेंद्र पांडे ने हालात का जायजा भी लिया। तहसीलदार ने दैनिक जागरण को बताया कि हालात पर पूरी नजर रखी जा रही है। सभी तक हर संभव मदद पहुंचे इसके पूरे प्रयास किए जाएंगे। नया पिड गांव के लोगों को खैरटिया स्कूल में रुकवाने के लिए ग्राम प्रधान और लेखपाल को बोला गया है। इधर बाढ़ का पानी घुसने के बाद नया पिड के लोग ऊंचे पर शरण लेने लगे हैं। बाढ़ के पानी से तिकुनिया के गांवो की सैकड़ों फसलें पूरी तरह जलमग्न हो गई है। जानवरों के लिए चारे का संकट भी उत्पन्न हो गया है। कई मार्गों पर भी बाढ़ का पानी भर गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.