पहचान छिपाकर किया विवाह, अब धर्म परिवर्तन का बना रहा दबाव, मुकदमा दर्ज
मुख्य आरोपित समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
लखीमपुर : शहर की निवासी एक महिला के साथ युवक ने अपनी पहचान छिपाकर कई साल पहले शादी कर ली और अब उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। महिला के न मानने पर उसे घर से निकल दिया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपित समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला ने बताया की थरवरनगंज मुहल्ले के रहने वाले सलमान सिद्दीकी उर्फ शानू ने 12 साल पहले अपनी पहचान छिपाकर उसके साथ विवाह कर लिया। बाद में धीरे-धीरे महिला को असलियत का पता चला। साथ ही उसे यह भी जानकारी हुई की शानू जुआ खेलवाने समेत देह व्यापार के धंधे में भी लिप्त है। इस बीच शानू और उसके परिवार वालों ने महिला पर धर्म परिवर्तन का काफी दबाव बनाया। महिला के न मानने पर उसे घर से निकाल दिया। इस पर पीड़ित महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। सदर कोतवाल चंद्रशेखर सिंह ने बताया की पीड़ित महिला की तहरीर पर सलमान सिद्दीकी उर्फ शानू, उसके पिता सगीर अहमद, भाई शाहनवाज समेत सात लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।
किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपित पर मुकदमा दर्ज
निघासन(लखीमपुर): सोमवार को एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई। ग्रामीणों के अनुसार किशोरी के घर पर युवक का आना-जाना रहता था लेकिन, सोमवार को आरोपित अंकुर गिरि ने किशोरी के घर के पास ही उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंच अपने परिवारजन को पूरे मामले की जानकारी दी। परिवारजन ने पुलिस को अवगत कराते हुए लिखित तहरीर दी है। सीओ निघासन सुबोध जायसवाल ने बताया कि इस मामले में प्रार्थनापत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।