Move to Jagran APP

'कांग्रेस ने हमेशा जनता के हितों के लिए काम किया'

लखीमपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस जनता की कसौटी पर खरी उतरेगी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Dec 2017 09:22 PM (IST)Updated: Thu, 21 Dec 2017 09:22 PM (IST)
'कांग्रेस ने हमेशा जनता के हितों के लिए काम किया'
'कांग्रेस ने हमेशा जनता के हितों के लिए काम किया'

लखीमपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस जनता की कसौटी पर खरी उतरेगी। कांग्रेस पार्टी ने सदैव जनता व किसानों के हितों के लिए काम किया है। देश की जनता कांग्रेस पार्टी की कार्यशैली से परचित है। कांग्रेस ने सदैव सभी धर्मों के लोगों को एक साथ लेकर विकास के मार्ग पर देश को आगे बढ़ाने का काम किया है।

loksabha election banner

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को ये बातें कस्ता विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए कहीें।

उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा की प्रदेश एवं केंद्र सरकार की सच्चाई जान चुकी है। इन सरकारों ने देश की जनता को सिर्फ झूठे वादे दिए हैं। एक भी वादा इन सरकारों ने अभी तक पूरा नहीं किया। जनता का केंद्र एवं प्रदेश सरकार से पूरी तरह से मोह भंग हो चुका है। जितिन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों से कर्ज माफी का वादा किया था, लेकिन कर्ज माफी के नाम पर किसानों को सिर्फ ठगा गया है। पात्र किसानों को कर्ज माफी न मिलकर बड़े बड़े किसानों का कर्ज माफ हुआ है, जबकि इससे पूर्व कांग्रेस की केंद्र सरकार ने देश के सभी किसानों का कर्ज माफ किया था, जिसमें कोई भेदभाव नहीं रखा था। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री को ककरहा के लोगों ने कठिना नदी पर श्रमदान द्वारा बनाए जा रहे पुल को दिखाया और बताया कि पिछले कई वर्षों से यहां के लोगों ने सांसद तथा विधायक से पुल बनाने की मांग रखी, लेकिन अभी तक मांग पूरी न होने पर लोग विवश होकर स्वयं के खर्चे से इस पुल का निर्माण कर रहे हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ग्राम भीखमपुर, कारीबड़ेरी, मांझा, गरगटिया, रामखेड़ा, कस्बा मितौली, मझिगवां व उमरिया में सभाएं की। इस दौरान नवीन पांडेय, सुजीता कुमारी, कुलदीप ¨सह, रामपाल वर्मा, प्रहलाद पटेल, विनीत मिश्रा, विजयपाल, पुनीत मिश्रा, दुलीचंद राज, आदित्य बाजपेई, रईस अहमद, एलआर राज, सुरेश त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.