Move to Jagran APP

अल्लाह-हु -अकबर की सदाओं के साथ याद किए गए मुहम्मद साहब

पैगंबरे इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब (सल) की यौमे पैदाइश शुक्रवार को जिलेभर में बड़ी अकीदत से मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 10:42 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 10:42 PM (IST)
अल्लाह-हु -अकबर की सदाओं के साथ याद किए गए मुहम्मद साहब
अल्लाह-हु -अकबर की सदाओं के साथ याद किए गए मुहम्मद साहब

लखीमपुर: पैगंबरे इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब (सल) की यौमे पैदाइश शुक्रवार को जिलेभर में बड़ी अकीदत व एहतराम के साथ मनाई गई। जगह-जगह मीलाद शरीफ की महफिल सजी। शहर लखीमपुर में सुबह दस बजे मरकजी कमेटी अंजुमन गुलामाने रसूल सरकारे दो आलम के नेतृत्व में मीलाद शरीफ का आयोजन हुआ। परचम कुसाई के साथ जुलूसे मोहम्मदी की रस्म अदा की गई।

loksabha election banner

खीरीटाउन: सुबह से ही नारे तकबीर , अल्लाह हु अकबर की सदाएं बुलंद होने लगीं। सुन्नी इमामबाड़ा के मैदान में मीलाद शरीफ की महफिल सजाई गई। मीलाद शरीफ की शुरुआत हाफिज मो. वसी गौरी ने तिलावते कुरआन पाक से की। जलसे की निजामत करते हुए हाफिज कमर आलम ने हजरत मुहम्मद साहब के जीवन पर रोशनी डाली। मीलाद शरीफ के बाद मरकजी कमेटी अंजुमन रूहे कायनात के सदर अब्दुल सईद खान ने परचम कुशाई की। पिछले 40 सालों से मरकजी कमेटी के सदर अब्दुल सईद खान को पगड़ी बांधकर, शाल ओढाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सलातों सलाम के साथ जलसा समाप्त हुआ। जलसे में मुल्क के अमन, तरक्की व खुशहाली के लिए दुआएं की गई। कोविड -19 के चलते शासन व प्रशासन की गाइड लाइन के मुताबिक इस बार सामूहिक जुलूस नहीं निकाला गया। इसके अलावा हजरत मखदूम साहब की मजार को खूबसूरत झलरों से सजाया गया। शुक्रवार को नमाज के बाद मस्जिद में मीलाद शरीफ का आयोजन किया गया। शाम को शाही पर भी जलसा हुआ।

रुकुंदीपुर: सदर लखीमपुर फरधान इलाके में बारह वफात का त्योहार कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मनाया गया है।

फरधान: इलाके में ईद मिलादुन्नबी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जुलूस का आयोजन भले ही नहीं किया जा सका, लेकिन घरों पर रोशनी करके जगह-जगह पर मजलिसों का आयोजन किया गया।

मैलानी: मुस्लिमों ने अपने घर में कुरान शरीफ की तिलावत की और घरों में मोमबत्ती की सजावट की।

फूलबेहड़: क्षेत्र के हजरतपुर, सरवा, रघवापुर, दुधवा, देवरिया, हकीमपुवा, सुंदरवल, अग्गरखुर्द, दाउदपुर सहित तमाम गांवों में निकलने वाला जुलूसे मोहम्मदी नहीं निकाला गया।

निघासन: जुलूस पर प्रतिबंध होने के कारण मुस्लिम समुदाय ने मस्जिदों व घरों पर ही मिलादुन्नबी पढ़कर त्योहार मनाया। डीएम व एसपी ने लिया जायजा

खीरीटाउन: कस्बा खीरी में शुक्रवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसपी विजय ढुल ने कस्बे में पहुंचकर जायजा लिया। कोविड-19 के चलते इस साल सामूहिक जुलूस निकाले जाने पर पाबंदी थी। जिसके चलते मीलाद शरीफ व परचम कुसाई के साथ जुलूसे मोहम्मदी की रस्म अदा की गई। अंजुमन रूहे कायनात के सदस्य साजिद अली ने लोगों को मास्क बांटे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.