Move to Jagran APP

परंपराओं व संस्कृति का देश है भारत

खीरी सांसद टेनी का मोहम्मदी में हुआ सम्मान। इस अवसर पर तमाम लोगों ने कांग्रेस और सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 10:24 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 10:24 PM (IST)
परंपराओं व संस्कृति का देश है भारत
परंपराओं व संस्कृति का देश है भारत

लखीमपुर : लोकसभा सांसद अजय मिश्र टेनी के संसद रत्न से सम्मानित होने के बाद क्षेत्र के ग्राम रविन्द्र नगर मियांपुर में विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने स्वागत समारोह का आयोजन किया। समारोह में मोहम्मदी विधानसभा के तमाम मंडल अध्यक्ष मंडल पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और ग्रामवासी मौजूद रहे। इस अवसर पर तमाम लोगों ने कांग्रेस और सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

loksabha election banner

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सांसद अजय मिश्र टेनी ने कहा कि भारत संस्कृति का देश है। यहां की परंपराएं सबसे पुरानी है। एक राष्ट्र का निर्माण संस्कृति से ही होता है। उन्होंने कहाकि नागरिकता अधिनियम व धारा 370 का हटाया जाना और राम मंदिर का निर्माण यह भाजपा के पुराने वादे थे। जिन्हें नरेंद्र मोदी की सरकार ने पूरा किया है। सांसद ने कहाकि रविन्द्र नगर मियांपुर स्वच्छता के लिए राष्ट्रपति से पुरस्कृत है। सम्मान समारोह में मौजूद तमाम कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सांसद अजय मिश्र का सम्मान किया। इस अवसर पर मनोज वर्मा, ठाकुर प्रसाद गंगवार, अरविद सिंह संजय और विवेक कुमार शुक्ला सहित तमाम मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.