ठंड से कांपे बच्चे, निमोनिया से चार और मासूम भर्ती
संवादसूत्र लखीमपुर अचानक बदले मौसम के मिजाज ने जहां ठंड से जनमानस को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है वहीं जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में निमोनिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बच्चा वार्ड में भर्ती 11 के 11 मरीजों में सभी निमोनिया के मरीज हैं।
लखीमपुर : अचानक बदले मौसम के मिजाज ने जहां ठंड से जनमानस को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है, वहीं जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में निमोनिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बच्चा वार्ड में भर्ती 11 के 11 मरीजों में सभी निमोनिया के मरीज हैं। सोमवार को जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में जहां निमोनिया के नौ मरीज थे, वहीं गुरुवार को बड़ी ठंड के बाद सभी 11 मरीज निमोनिया के हो गए हैं।
बच्चा वार्ड में भर्ती किए गए नए मरीजों में अटल तिवारी (4) पुत्र शैलेंद्र तिवारी निवासी श्रीनगर, पंछी (4) पुत्री अजय कुमार रमुआपुर सत्ती ब्लॉक सदर के अलावा दो महीने का छोटू पुत्र विनय पाल निवासी गोला, ढाई वर्ष का आशीष निवासी विष्णुपुर को भर्ती किया गया है। ये सभी निमोनिया के मरीज हैं। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश का कहना है कि बच्चों को ऐसे मौसम में सर्दी से बचाए रखने की जरूरत है। विशेषकर उनके खान-पान पर ध्यान दें और पीने के लिए गर्म पानी दे।