Move to Jagran APP

निर्विरोध प्रधान बने शिवचरन से आज मुख्यमंत्री करेंगे बात

पलिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत मसानखंभ के निर्विरोध प्रधान चुने गए शिवचरन से शुक्रवार क

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 May 2021 11:15 PM (IST)Updated: Thu, 27 May 2021 11:15 PM (IST)
निर्विरोध प्रधान बने शिवचरन से आज मुख्यमंत्री करेंगे बात
निर्विरोध प्रधान बने शिवचरन से आज मुख्यमंत्री करेंगे बात

लखीमपुर: पलिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत मसानखंभ के निर्विरोध प्रधान चुने गए शिवचरन से शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअल रूप से बात करेंगे। वैसे तो प्रदेश के सभी 57 हजार प्रधान मुख्यमंत्री की इस वार्ता में वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे, लेकिन मुख्यमंत्री आठ प्रधानों से बात करेंगे। उनकी ग्राम पंचायत में कामकाज को लेकर बात होगी। मुख्यमंत्री से बात कराने के लिए सभी सचिवों को लिक भेजा जाएगा। सेक्रेटरी प्रधानों को लिक उपलब्ध कराकर बात कराएंगे।

loksabha election banner

मसानखंभ ग्राम पंचायत के निर्विरोध प्रधान चुने गए शिवचरन कक्षा आठ पास हैं। 2005 में शिवचरन पहली बार प्रधान बने थे। इसके बाद 2010 में भी प्रधान चुने गए। 2015 में महिला सीट होने के कारण उनकी पत्नी चुनाव जीती थीं। अब 2021 के चुनाव में शिवचरन निर्विरोध प्रधान चुने गए हैं। शिवचरन जिस ग्राम पंचायत से लगातार दो बार प्रधान रहे, वह काफी बड़ी थी। इसमें देवराही, निझोटा, जयनगर व मसानखंभ राजस्व गांव थे। 2015 में परिसीमन के बाद यह राजस्व गांव अलग ग्राम पंचायत बन गए। जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्यशील सिंह ने बताया कि वैसे तो मुख्यमंत्री प्रदेश के सभी प्रधानों से बात करेंगे, लेकिन प्रमुख रूप से प्रदेश के आठ प्रधानों से बात करेंगे। उनसे ग्राम पंचायतों के विकास, सरकारी योजनाओं आदि पर चर्चा करेंगे। इसमें खीरी जिले के शिवचरन से बात करेंगे। सचिव को निर्देश दिया गया है कि शिवचरन को मुख्यमंत्री की वार्ता से पहले जिस लिक पर बात हो वह उपलब्ध करा दें। इसके अलावा सभी ग्राम पंचायतों के सचिवों को कहा गया है कि वह प्रधानों को लिक उपलब्ध करा दें। जिससे प्रधान की मुख्यमंत्री बातचीत हो सके। पंचायत राज विभाग ने सभी सचिवों को निर्देश दिया है कि वह प्रधानों की बात मुख्यमंत्री से वर्चुअल रूप से कराएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.