आम के बागों पर फल कीट का हमला
जिले में आम के बागों पर फल कीट का प्रकोप तेजी से चल रहा है। मोहम्मदी लखीमपुर और ईसानगर क्षेत्र से जिलाधिकारी समेत कृषि विभाग के अधिकारियों को टिड्डी हमले की सूचना मिली। इसमें ईसानगर में खेतों में पाई जाने वाली सामान्य टिड्डियां जरूर मिली हैं। इसके अलावा अन्य स्थानों पर फल कीट पाए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि बसंत ऋतु के अंत में अप्रैल के माह में जो अन्य फल पकने वाले होते हैं उन पर इस मक्खी का प्रकोप दिखाई पड़ता है। ग्रीष्म काल में इसकी संख्या में अत्यधिक वृद्धि हो जाती है।
लखीमपुर : जिले में आम के बागों पर फल कीट का प्रकोप तेजी से चल रहा है। मोहम्मदी, लखीमपुर और ईसानगर क्षेत्र से जिलाधिकारी समेत कृषि विभाग के अधिकारियों को टिड्डी हमले की सूचना मिली। इसमें ईसानगर में खेतों में पाई जाने वाली सामान्य टिड्डियां जरूर मिली हैं। इसके अलावा अन्य स्थानों पर फल कीट पाए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि बसंत ऋतु के अंत में अप्रैल के माह में जो अन्य फल पकने वाले होते हैं, उन पर इस मक्खी का प्रकोप दिखाई पड़ता है। ग्रीष्म काल में इसकी संख्या में अत्यधिक वृद्धि हो जाती है।
कृषि विभाग के कर्मचारियों ने संबंधित स्थलों पर जाकर पड़ताल की। आम के बागों में फल कीट पाए जाने पर दवा का छिड़काव करा दिया। साथ ही किसानों को कीट से निपटने के लिए कीटनाशक की जानकारी दी। जिला कृषि रक्षा अधिकारी इंद्रेशु गौतम ने बताया कि कीट का आम के अलावा दूसरे फलों पर भी प्रकोप होता है।