वन मंत्री कर सकते हैं दुधवा पर्यटन सत्र का शुभारंभ
पलिया कलां (लखीमपुर): सरकार की रूचि दुधवा टाइगर रिजर्व में बढ़ी है, इसका सबूत यही है कि
पलिया कलां (लखीमपुर): सरकार की रूचि दुधवा टाइगर रिजर्व में बढ़ी है, इसका सबूत यही है कि जहां इस वर्ष फरवरी में यहां आयोजित बर्ड फेस्टिवल में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे वहीं अब दुधवा पर्यटन सत्र का आगाज करने के लिए भी कोई वीआईपी ही आ सकता है। इस बात पर फिलहाल दुधवा अधिकारी तो चुप्पी ही साधे हैं, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुधवा टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र का आगाज वन मंत्री दारा ¨सह कर सकते हैं। अंदर खाने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है, हालांकि अभी कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। 15 नवंबर को दुधवा टाइगर रिजर्व का पर्यटन शुरू किया जाएगा। बीते वर्ष साधारण कार्यक्रम का आयोजन कर ओप¨नग कर ली गई थी। उस सत्र के बीच में ही अंतर्राष्ट्रीय बर्ड फेस्टिवल का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे थे। इस कार्यक्रम के बाद से ही एकाएक प्रदेश सरकार की नजर में दुधवा टाइगर रिजर्व आ गई। तभी तो लखीमपुर-दुधवा सड़क चौड़ीकरण के प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी थी, जबकि मुख्यमंत्री ने दुधवा तक 25 सीटर प्लेन संचालित करने का भी आश्वासन दिया है। ऐसे में कुछ दिनों बाद शुरू हो रहे दुधवा के पर्यटन पर सभी की नजरें होंगी। माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार में वन मंत्री दारा ¨सह पर्यटन सत्र का शुभारंभ करने आ सकते हैं। हालांकि अधिकारी अभी इस बात पर मुहर नहीं लगा रहे, अलबत्ता वे इससे इन्कार भी नहीं कर पा रहे हैं। संभवत: मंगलवार तक वन मंत्री का दुधवा आगमन का कार्यक्रम फाइनल भी हो जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो सभी की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि सरकार की तरफ से दुधवा को क्या सौगात मिलती है।
अंतिम चरण में पहुंचीं तैयारियां
मानसून के असर से प्रभावित दुधवा जंगल को उबारने की प्रक्रिया काफी पहले से ही शुरू हो जाती है। कच्ची सड़कों की मरम्मत, टूटे लकड़ी के पुलों को बनाना जैसे काम पूरे सत्र भर चलते ही रहते हैं, लेकिन इधर पर्यटन सत्र शुरू होने की तारीख निकट आते ही काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। दुधवा में स्टे के लिए कुल 14 थारू हट व 10-10 बेड की दो डोरमेट्री हैं। जिनमें मरम्मत का काम लगभग पूरा हो चुका है। पर्यटन परिसर को भी सजाया जा रहा है। यहां के गेस्ट हाउस में भी काम चल रहा है। सलूकापुर रेंज में हाथियों का बेस है, वहां पर भी हाथी तैयार हो रहे हैं।
पर्यटन सत्र में हाथियों पर भी रहेगी नजर
इस बार कर्नाटक सरकार की तरफ से दुधवा को 10 हाथियों का तोहफा मिला है। इन हाथियों को विधिवत प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। पर्यटन सत्र शुभारंभ के अवसर पर इन हाथियों को दुधवा लाया जा सकता है। फिलहाल ये हाथी भीरा वन निगम डिपो में ही रह रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि दुधवा जंगल सफारी और मानव वन्य जीव संघर्ष रोकने के लिए इन हाथियों का आने वाले समय में प्रयोग किया जाएगा।
जिम्मेदार की सुनिए
पर्यटन सत्र शुरू करने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। हर कमी को दूर किया जा रहा है। दुधवा अभी विकसित हो रहा है, ऐसे में हम नए प्रयोग भी करते हैं। इस सत्र में भी कुछ प्रयोग करने की तैयारी है। फिलहाल पूरा ध्यान बेहतर तरीके से पर्यटन सत्र शुरू करने पर ही है। ओप¨नग कौन करेगा, अभी इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता।
-महावीर कौजलगि, डिप्टी डायरेक्टर, दुधवा टाइगर रिजर्व