Move to Jagran APP

राहत किट पाने के लिए बाढ़ पीड़ितों ने लेखपाल को घेरा

लखीमपुर राहत सामग्री के वितरण में अनियमितता को लेकर नाराज बाढ़ पीड़ितों ने बुधवार को

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Nov 2021 10:52 PM (IST)Updated: Wed, 03 Nov 2021 10:52 PM (IST)
राहत किट पाने के लिए बाढ़ पीड़ितों ने लेखपाल को घेरा
राहत किट पाने के लिए बाढ़ पीड़ितों ने लेखपाल को घेरा

लखीमपुर : राहत सामग्री के वितरण में अनियमितता को लेकर नाराज बाढ़ पीड़ितों ने बुधवार को शाहपुर में स्थापित बाढ़ राहत केंद्र पर लेखपाल का घेराव किया। उनका कहना था कि राहत वितरण में सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। शाहपुर ग्राम पंचायत के कई मझरे बाढ़ व कटान से प्रभावित हैं। यहां के काफी लोग बेघर हो गए हैं। उनके पास न तो सिर छिपाने की जगह है और न ही खाने के लिए अनाज बचा है। उनकी हालत बाढ़ से बदतर हो गई है। प्रशासनिक उदासीनता के चलते लगभग दो सप्ताह बाद बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री आई लेकिन, राहत सामग्री के वितरण में अनियमितता बरते जाने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और बुधवार को बाढ़ राहत केंद्र पर जाकर बैठ गए। ग्रामीण दोपहर तक इंतजार करते रहे। दोपहर बाद केंद्र पर राहत सामग्री बांटने पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल को देख बाढ़ पीड़ित भड़क गए और लेखपाल से बहस करने लगे। लेखपाल ने अकड़ दिखाई तो ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। बाढ़ पीड़ित मालती देवी, राम नारायण, चंपा देवी, पतिराम, रामदास सोमवती, सत्रोहन, सुंदर, धर्म देवी, राजकुमार, पंकज, ऊधौश्याम का कहना था कि मंगलवार को राहत सामग्री बंटने आई थी जिसमें जमकर अनियमितता की गई और उसी के चलते वहां अफरा- तफरी मच गई थी। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर राहत सामग्री बंटवाई थी लेकिन, पुलिस के वहां से जाने के बाद पुन: वितरण बंद कर दिया गया था। बुधवार को लेखपाल दोपहर बाद तक पहुंचे और आधी-अधूरी सामग्री बंटवाने लगे जिसमें कुछ बाढ़ पीड़ितों को आलू और लाई नहीं मिल सकी। इससे ग्रामीणों में विवाद की स्थिति पैदा होने लगी तो लेखपाल ने पर्याप्त किट उपलब्ध होने के बाद ही उसे वितरण कराने की बात कहकर राहत सामग्री का बांटना बंद करा दिया। सामग्री का वितरण कर देने से बाढ़ पीड़ितों को मायूस होकर लौटना पड़ा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.