पसियनपुरवा के छह और घरों को निगल गई घाघरा
धौरहरा (लखीमपुर): शारदा नदी ने पसियनपुरवा गांव में छह घर और दो बिजली के खंभे काट लिए
धौरहरा (लखीमपुर): शारदा नदी ने पसियनपुरवा गांव में छह घर और दो बिजली के खंभे काट लिए हैं। बाढ़ की रफ्तार थमने के बाद फिर शारदा और घाघरा ने वापस जाते हुए कटान शुरू किया है। इस क्रम में घाघरा ग्राम रामनगर बगहा और गुलरिया तलुके अमेठी में जमीने काट रही है।
पहाड़ों पर हुई बरसात से घाघरा और शारदा नदियों का जलस्तर बढ़ा है। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर कटान भी शुरू हो गया। नदी किनारे के गांवों में लोग दहशत में हैं। शारदा और घाघरा की विनाशकारी लहरे लोगों को उनकी जमीने काट कर तबाह कर रही हैं। ग्राम पसियनपुरवा और समदहा में कहर बरपा रही शारदा नदी में पसियनपुरवा के छह घर और दो बिजली के खंभे समा गए।
कुछ दिन पहले हुई पहाड़ों पर एक बार फिर धौरहरा इलाके की नदियां अपने डरावने रूप मे आ गई हैं। रमियाबेहड़ ब्लाक के गुलरिया, बगहा, गोड़ियाना में घाघरा नदी तांडव कर रही है। शारदा ने पसियनपुरवा, चिकनाजती, समदहा, चहमलपुर सहित कई गांवों में कटान शुरू कर दिया है। गांव से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटे में पसियनपुरवा में निरंजन, जमुना, रामू, सुनील सहित छह ग्रामीणों के घर और दो बिजली के खंभे शारदा नदी में समा गए। स्कूल, डाकघर, आंगनबाडी केंद्र, पंचायत घर नदी के निशाने पर है। समदहा गांव में शारदा नदी प्राथमिक स्कूल के पास पहुंच गई है। इस गांव के राधेश्याम, रामलखन, भारत, सुखराम, इंद्र बहादुर, राजेश, दिनेश की जमीन कट कर नदी में समा गई है। समदहा गांव के प्रधान जय भगवान ने बताया कि ¨सचाई विभाग ने यहां कटान रोधी काम बंद कर दिया गया था। ¨सचाई विभाग के अधिकारियों को फोन पर कटान की सूचना दी गई है।