खाद न मिलने पर साधन सहकारी समिति ढाका में धरना
जरुरत के समय पर खाद न मिलने पर आक्रोशित किसानों ने ढाका सहकारी समिति परिसर म
लखीमपुर: जरुरत के समय पर खाद न मिलने पर आक्रोशित किसानों ने ढाका सहकारी समिति परिसर में धरना दिया। किसानों का कहना था कि जब तक खाद नहीं मिलेगी तब तक धरना जारी रहेगा। धरने का नेतृत्व पूर्व विधायक पुत्र संजीव मुन्ना ने किया। वह खुद भी धरने पर बैठे रहे। ढाका सहकारी समिति पर क्षेत्र के लगभग 22 गांवों को खाद उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी है लेकिन, इस समय जब किसानों को सबसे ज्यादा खाद की आवश्यकता है तब समिति पर खाद नहीं है। जो खाद है भी वह कर्मचारियों के अव्यवहारिक रवैए के चलते छोटे किसानों को नहीं मिल पा रही है। उन्हे खाद के नाम पर रोज दौड़ाया जा रहा है पर खाद नहीं दी जा रही है। जबकि बड़े किसानों को चुपचाप खाद दी जा रही है। जिससे परेशान होकर स्थानीय किसानों ने संजीव कुमार मुन्ना के साथ मिलकर धरना शुरू कर दिया। पूर्व विधायक निर्वेंद्र कुमार मुन्ना के पुत्र संजीव कुमार मिश्रा का कहना था कि भाजपा सरकार में गरीब किसान परेशान हैं। इस सरकार में बड़े पूंजीपतियों की ही केवल चल रही है। गरीबों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर किसानों का खाद नहीं मिलेगी तो वह अनाज कैसे उगाएगा। ढाका सहकारी समिति में किसानों का रोज उत्पीडऩ हो रहा है यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होने कहा कि किसान एकजुटता बनाए तो उन्हे खाद भी मिलेगी और न्याय भी मिलेगा। समाचार लिखे जाने तक किसानों का धरना जारी था।
चार कन्याओं की शादी में दी आर्थिक सहायता कोरोना काल में जरूरतमंद चार कन्याओं के विवाह में विधायक रोमी साहनी ने 20 हजार रुपये की सहायता दी है। सोमवार को उनके प्रतिनिधि श्याम आनंद ने शादी में पांच पांच हजार की आर्थिक सहायता दी। उनके साथ उदयवीर सिंह, विजय गुप्ता, घनश्याम श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।