वाहन चालक से परिदों के विशेषज्ञ बन गए बृजलाल
दुधवा नेशनल पार्क का एक अदना सा वाहन चालक बृजलाल परिदों व तितलियों की अलग-अलग प्रजातियों को समझा।
लखीमपुर : दुधवा नेशनल पार्क का एक अदना सा वाहन चालक बृजलाल परिदों व तितलियों की अलग-अलग प्रजातियों की पहचान करने में महारथ हासिल कर आज एशिया पटल पर छा गया। उसे सेंचुरी एशिया (मैगजीन) ने ऑनलाइन सम्मानित किया है। बृजलाल की इस अनोखी उपलब्धि पर दुनिया के जाने-माने गुरिल्ला विशेषज्ञ डॉ. जेन गुडाल ने आनलाइन बात कर जमकर प्रशंसा की है।
बृजलाल ने वर्ष 2003 में जब दुधवा टाइगर रिजर्व में ट्रक चालक के पद पर कार्यभार संभाला था, तब से वह लगातार अधिकारियों संग वर्कशॉप में प्रतिभाग कर व वहां से मिलीं किताबों का अध्ययन करते रहे। धीरे-धीरे अधिकारियों और किताबों से बृजलाल को परिदों और तितलियों की अलग- अलग प्रजातियों की जानकारी मिलती रही। जैसे-जैसे बृजलाल का ज्ञान बढ़ता रहा, उसकी प्रतिभा में निखार होता गया। अधिकारियों के मुताबिक, बृजलाल इस समय एसडीओ बेलरायां की गाड़ी चलाते हैं, लेकिन उन्हें दुधवा पार्क में पाई जाने वाली पक्षियों की 150 से 200 प्रजातियों और तितलियों की करीब 150 प्रजातियों व उनके व्यवहार की पहचान है। दुधवा के अधिकारी, बृजलाल के इस हुनर के कायल हैं। यहां आने वाले अध्ययन दल भी बृजलाल के अनुभव का लाभ उठाते हैं। दुनिया के जाने-माने गुरिल्ला विशेषज्ञ डॉ. जेन गुडाल से आनलाइन वार्ता के दौरान बृजलाल ने 17 वर्ष के अपने अनुभव को साझा किया। बताया कि तितलियां व पक्षी उसे देखने में बहुत सुंदर लगते हैं। वर्कशॉप में इसके बारे में सुनना व जानना बड़ा अच्छा लगता था। इसके बाद व किताबों से अध्ययन करने लगे। इससे बृजलाल की दिलचस्पी और बढ़ती गई। मेधावी छात्राओं को किया गया पुरस्कृत ओम साई विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लीलाकुआं में मेधावियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की तीन छात्राओं अर्पिता वर्मा, शीतल राज व अनुष्का वर्मा ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में जिले में छठा, सातवां व आठवां स्थान प्राप्त करके विद्यालय व क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। कार्यक्रम के दौरान डीएम शैलेंद्र सिंह ने प्रत्येक छात्रा को 5000 रुपये की धनराशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रबंधक आशुतोष वर्मा व प्रधानाचार्य सुमन श्रीवास्तव ने डीएम के इस कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया।