परंपरागत रूप से घरों पर मनी ईद
संवादसूत्र लखीमपुर ईद का त्यौहार परंपरागत रूप से मनाया गया लॉकडाउन के चलते हर बार जैसा उल्लास तो त्यौहार में नहीं दिखा लेकिन सुबह से ही शहर की मस्जिदों के आसपास सफाई के बाद नमाजियों की आमद रफ्त जरुर दिखाई दी।
लखीमपुर : ईद का त्योहार परंपरागत रूप से मनाया गया, लॉकडाउन के चलते हर बार जैसा उल्लास तो त्यौहार में नहीं दिखा लेकिन सुबह से ही शहर की मस्जिदों के आसपास सफाई के बाद नमाजियों की आमद रफ्त जरूर दिखाई दी। नमाज का वक्त होने पर सुबह आठ बजे से 10 बजे के बीच सभी अकीदतमंदो ने अपने-अपने घरों पर नमाज पढ़ी और अमनो सलामती की दुआ की।
मोहल्ला ईदगाह की मस्जिद के आसपास तो सन्नाटा था लेकिन गुटैया बाकी मस्जिद के आसपास हल्के फुल्के गुब्बारा या खिलौने बेचने वाले खड़े हुए दिखाई दिए यही हाल लगभग हाथीपुर के पास की मस्जिद का रहा इसके अलावा सभी मस्जिदों में पेश इमाम मस्जिद कमेटी के अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता तीन से चार की संख्या में ही दिखाई दिए सभी मस्जिदों में खामोशी छाई रही।
खीरीटाउन : कस्बा खीरी में खुशियों का त्यौहार ईदुल फितर बड़ी अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों में नमाज अदा की मस्जिदों में सुबह सात बजे से नौ बजे तक नमाज अदा की गई। ओयल : कोरोना कोविड 19 महामारी के चलते रमजान शरीफ के माह में मस्जिदे सुनसान तो रही है ।