जिला इकाई की बैठक में ई-बुक का विमोचन
जिला इकाई की बैठक में ई-बुक का विमोचन प्रधानमंत्री की जयंती पर होंगे 70 के ग्रुप में कार्यक्रम। प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व सांसद पद्मसिंह चौधरी की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष सुनील सिंह भी मौजूद रहे।
लखीमपुर : भाजपा जिला इकाई की बैठक में ई-बुक विमोचन कार्यक्रम वर्चुअल मीटिग की तरह किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व सांसद पद्मसिंह चौधरी की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष सुनील सिंह भी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष पद्मसेन चौधरी ने कहा कि कोरोना काल में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेवा करके जनता को राहत पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर तथा 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर, दो अक्टूबर महात्मा गांधी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रमुख कार्यक्रम 70 ग्रुप में युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान, 70 जगह पौधारोपण, 70 बुजुर्गों को मुफ्त चश्मे, 70 जगह स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती जिले के हर बूथ पर एक साथ मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान के विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिले के पार्टी पदाधिकारियों के द्वारा कराए गए कार्यों की ई बुक का विमोचन किया गया। उपाध्यक्ष ज्योतिर्मय बरतरिया के संचालन में कार्यक्रम में महामंत्री आशू मिश्रा, अभिषेक सिंह सोमू, अनिल यादव, उमाशंकर मिश्र, जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्र, आइटी विभाग के शौर्य सक्सेना, सहमीडिया प्रभारी राम जी दीक्षित, विनय गुप्ता, रामजी मौर्य समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।