तालाब में मिला शव
क्षेत्र के ग्राम पुनर्भू ग्रंट के तालाब में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव की शिनाख्त गुप्ता कॉलोनी निवासी संतोष कुमार ने अपने पिता कालीचरन के रूप में की।
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 10:09 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 10:09 PM (IST)
लखीमपुर : क्षेत्र के ग्राम पुनर्भू ग्रंट के तालाब में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव की शिनाख्त गुप्ता कॉलोनी निवासी संतोष कुमार ने अपने पिता कालीचरन के रूप में की। पुलिस को दी तहरीर में संतोष कुमार ने कहा है कि उसके पिता कालीचरन एक फार्म की रखवाली करते थे। जिदबाबा मोड़ के पास पुनर्भू जाने वाले मार्ग के किनारे तालाब में उनका शव पड़ा मिला। संतोष ने आशंका व्यक्त की है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से असंतुलित होकर उसके पिता तालाब में गिर गए और उनकी मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें