Move to Jagran APP

नईम हत्याकांड के चारों आरोपित गिरफ्तार

ग्राम इब्राहिमपुर में हुए दिव्यांग नईम हत्याकांड में चारों नामजद आरोपित गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 May 2021 10:42 PM (IST)Updated: Sun, 09 May 2021 10:42 PM (IST)
नईम हत्याकांड के चारों आरोपित गिरफ्तार
नईम हत्याकांड के चारों आरोपित गिरफ्तार

लखीमपुर: ग्राम इब्राहिमपुर में हुए दिव्यांग नईम हत्याकांड में चारों नामजद आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने एक आरोपित से आला-ए-कत्ल चाकू बरामद करने का दावा किया है।

prime article banner

इब्राहीमपुर निवासी नईम (35) पुत्र कय्यूम पांच अप्रैल की सुबह सरिया खरीद कर बाजार से लौट रहा था। घर से लगभग 100 मीटर पहले घात लगाए बैठे गांव के ही हत्यारोपितों ने उस पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ कई प्रहार करके घायल कर दिया। रक्तरंजित अवस्था में नईम को परिवारीजन जिला अस्पताल शाहजहांपुर ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई सईम की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज हुआ। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि नामजद आरोपितों रविउल्ला, नजाकत, मन्ना उर्फ उवैद अली और जान-ए-आलम को गिरफ्तार किया है। जान-ए-आलम से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ है।

किशोर ने लगाई फांसी, परिवारीजन को हत्या की आशंका

ग्राम मरखापुर में बीती रात किशोर ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली।

राजेश मौर्या ने बताया कि शनिवार को परिवार भांजी की शादी में ग्राम पहाड़खां पुरवा गया था। 16 वर्षीय पुत्र अजय घर पर अकेला था। जब वह सब शादी से देर सायं वापस आए तो घर का दरवाजा खुला मिला, अजय को इधर-उधर देखा तो न मिलने पर गांव व आसपास में खोजबीन शुरू की। लौटकर घर आए तो एक कमरे में कुंडे में अजय मौर्या का शव लटका मिला। परिवारीजन ने लगाया हत्या का आरोप

गांव पहुंचे सीओ सिटी अरविद कुमार वर्मा व इंस्पेक्टर खीरी फतेह सिंह से मृतक के पिता राजेश ने हत्या की आशंका व्यक्त की थी। पुलिस ने मृतक के दो मित्रों को हिरासत में लिया था। थाना प्रभारी फतेह सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का था, चुनावी रंजिश में कुछ लोगों के बहकावे में आकर मृतक का पिता गांव के ही तीन लोगों को हत्या के मुकदमे में फसाना चाहता था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.