मस्जिद में मिले तीन जमातियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव
ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग
धौरहरा (लखीमपुर) : कस्बे की एक मस्जिद में ठहरे बिहार के 12 जमातियों की रिपोर्ट आ गई है। इनमें तीन जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। रिपोर्ट आने के बाद से ही अधिकारियों में खलबली मची हुई है। क्योंकि इन जमातियों ने कस्बा समेत क्षेत्र के तमाम मस्जिदों, मदरसों में घूमकर जमात भी बैठाई है। बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर भी घूमने की सूचना है। प्रशासन ने इन्हें मस्जिदों से निकाल कर जीआइसी में क्वारंटाइन किया था। अब रिपोर्ट मिलने के बाद तीनों जमातियों को जिला अस्पताल में आइसोलेशन के लिए भेजा गया है।
धौरहरा कस्बे के संवेदनशील होने पर अधिकारियों ने एक्शन प्लान बनाया है। सुबह होते ही एसडीएम सुनंदू सुधाकरन और सीएमओ मनोज अग्रवाल ने मोर्चा संभाला। एसडीएम के मुताबिक, अब तक 24 ऐसे लोगों का पता चला है, जिनसे संक्रमित जमाती मिले थे। इन सभी को जीआइसी में कवारंटाइन किया गया है। एहतियात के तौर पर कस्बा सहित आसपास के पांच किलोमीटर एरिया को सैनिटाइज किया जा रहा है। राजस्व कर्मियों और पुलिस को जमातियों का नेटवर्क पता करने के काम में लगाया गया है। खुफिया एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है। कस्बे में 23 टीमें डोर टू डोर जाकर घरों में रहने वाले लोगों, उनकी ट्रेवल हिस्ट्री, किसी सदस्य के बीमार होने का पता लगा रही हैं। यह भी पता किया जा रहा है कि पिछले दिनों कोई बाहरी व्यक्ति तो यहां नहीं आया था। इसी तरह 48 टीमें ग्रामीण क्षेत्र में भी लगाई गई हैं। नगर पंचायत से भी पूरे कस्बे, खासकर मस्जिद और मदरसों को सैनिटाइज कराने को कहा गया है।